रांची। बेरमो विधानसभा सीट से महागठबंधन की ओर से दिवंगत राजेंद्र सिंह के बड़े बेटे कुमार जयमंगल सिंह उर्फ अनुप सिंह प्रत्याशी होंगे। शुक्रवार को उनके नाम पर केंद्रीय चुनाव समिति ने मुहर लगा दी। बता दें कि राजेंद्र सिंह के निधन के बाद बेरमो विधानसभा सीट खाली हुई है। शुक्रवार को ही उपचुनाव की अधिसूचना जारी कर दी गयी है। अनुप सिंह काफी समय से राजनीति में सक्रिय हैं। वह प्रदेश युवा कांग्रेस के अध्यक्ष भी रह चुके हैं। वह अब पिता की विरासत को संभालेंगे। बोकारो कांग्रेस जिला अध्यक्ष ने प्रमुखता के साथ उनके नाम की अनुशंसा प्रदेश कांग्रेस चुनाव समिति से की थी। शुक्रवार को केंद्रीय चुनाव समिति की सहमति के बाद कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी ने झारखंड से एक एवं यूपी के पांच विधानसभा क्षेत्रों के उम्मीदवारों के नाम पर सहमति दी।
Previous Articleराजद के ‘मुस्लिम-यादव’ समीकरण में लग सकती है सेंध
Next Article मनकोट सेक्टर में पाक ने किया संघर्ष विराम का उल्लंघन