मसलिया (दुमका)। सांसद सह भाजपा की राष्टÑीय उपाध्यक्ष अन्नापूर्णा देवी ने गुरुवार को मसलिया प्रखंड के कुसुमघाटा, आस्ताजोड़ा और सापचाला गांव में भाजपा प्रत्याशी लुइस मरांडी के पक्ष में मतदाताओं से वोट मांगे। कहा कि लोकसभा चुनाव में यहां के मतदाताओं ने एकजुट होकर शिबू सोरेन के खिलाफ वोट देकर सुनील सोरेन को जीत दिलायी है। उसी तरह विधानसभा उपचुनाव में यहां के मतदाताओं को हौसला बुलंद करते हुए बसंत सोरेन को हराना है। मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष दिनेश दत्ता, जिला उपाध्यक्ष सहदेव मरांडी, गौरी शंकर यादव, भीम प्रसाद यादव, अंबिका प्रसाद महतो शामिल थे।
Palamu Division
Kolhan Division
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.

