Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, June 20
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»केन्द्र सरकार किसानों की आय बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध- प्रधानमंत्री मोदी
    Breaking News

    केन्द्र सरकार किसानों की आय बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध- प्रधानमंत्री मोदी

    sonu kumarBy sonu kumarOctober 3, 2020No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    हिमाचल के मनाली स्थित सोलांग घाटी में एक जनसभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि अटल टनल के साथ-साथ हिमाचल के लोगों के लिए एक और बड़ा फैसला लिया गया है। हमीरपुर में 66 मेगावॉट के धौलासिद्ध हाइड्रो प्रोजेक्ट को स्वीकृति दे दी गई है। इस प्रोजेक्ट से देश को बिजली तो मिलेगी ही, हिमाचल के अनेकों युवाओं को रोज़गार भी मिलेगा।

    कृषि सुधार कानून के बारे में बोलते हुए पीएम मोदी ने कहा कि केन्द्र सरकार किसानों की आय बढ़ाने, कृषि से संबंधित उनकी जरूरतों को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि पीएम किसान सम्मान निधि के तहत देश के सवा 10 करोड़ किसानों के खाते में एक लाख करोड़ रुपये जमा किए जा चुके हैं। इसमें हिमाचल के सवा नौ लाख किसान के खाते में एक हजार करोड़ रुपये जमा किए गए। पहले की सरकारों के समय अगर इस तरह की योजना लाई जाती तो, पैसा न जाने किस किस के खाते में पहुंच जाता। पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत छोटे किसानों के खाते में पैसे गए हैं।

    उन्होंने कहा कि देश में अनेक क्षेत्र ऐसे थे, जिनमें बहनों को काम करने की मनाही थी। देश में हाल ही में श्रम कानून में सुधार किया गया, उनसे महिलाओं को काफी लाभ हुआ है। महिलाओं को वेतन से लेकर काम तक के सभी अधिकार दे दिए गए जो पुरुषों के पास पहले से ही थे। आत्मनिर्भर भारत बनाने के लिए सुधारों का सिलसिला चलता रहेगा। समाज और व्यवस्थाओं में सार्थक बदलाव के विरोधी जितने भी प्रयास कर लें, देश रुकने वाला नहीं है। देश के लोगों की आकांक्षाएं हमारे लिए सर्वोंपरि हैं।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleगुजरात उच्च न्यायालय का महत्वपूर्ण निर्णय, अब सभी निर्णय गुजराती में उपलब्ध होंगे
    Next Article देश में कोरोना मरीजों की संख्या 65 लाख के पार
    sonu kumar

      Related Posts

      अहमदाबाद विमान दुर्घटना: डेटा रिकवरी के लिए ब्लैक बॉक्स अमेरिका भेजा जाएगा

      June 19, 2025

      प्रधानमंत्री मोदी तीन देशों की सफल यात्रा के बाद स्वदेश लौटे

      June 19, 2025

      जेंडर बजट केवल आंकड़े नहीं, विकास का दृष्टिकोण: अन्नपूर्णा देवी

      June 19, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • अहमदाबाद विमान दुर्घटना: डेटा रिकवरी के लिए ब्लैक बॉक्स अमेरिका भेजा जाएगा
      • प्रधानमंत्री मोदी तीन देशों की सफल यात्रा के बाद स्वदेश लौटे
      • जेंडर बजट केवल आंकड़े नहीं, विकास का दृष्टिकोण: अन्नपूर्णा देवी
      • रूस ने यूक्रेन के 81 यूएवी रोके या मार गिराए
      • राष्ट्रपति ट्रंप ईरान पर हमले को तैयार, अंतिम निर्णय बाकी, अमेरिकी मीडिया का दावा
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version