रांची/दुमका। दुमका विधानसभा सीट से झामुमो प्रत्याशी बसंत सोरेन ने सोमवार को दो सेट में नामांकन दाखिल किया। नामांकन से पूर्व उन्होंने मांझी थान में पूजा अर्चना भी की। इस मौके पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन भी दुमका पहुंचे। बसंत सोरेन झामुमो सुप्रीमो शिबू सोरेन के छोटे बेटे और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के छोटे भाई हैं। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन द्वारा खाली करने के कारण ही दुमका सीट पर उप चुनाव होने जा रहा है। 2019 के विधानसभा चुनाव में हेमंत सोरेन दुमका और बरहेट दोनों सीटों से चुनाव जीते थे। दो सीट से जीतने के कारण उन्होंने एक सीट (दुमका) छोड़ दी थी। 3 नवंबर को झारखंड में दुमका के साथ ही बेरमो सीट पर उप चुनाव होगा।
मुख्यमंत्री के लिए प्रतिष्ठा का सीट बनी दुमका
झामुमो प्रत्याशी बसंत सोरेन के नामांकन का पर्चा भरने के अवसर पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के साथ ही उनके मंत्रिमंडल के कई सहयोगियों के अलावा झामुमो के कई विधायक और पार्टी के प्रमुख नेता दुमका में मौजूद थे। इधर, दुमका सीट पर हो रहा उप चुनाव मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और झामुमो के लिए प्रतिष्ठा वाली सीट बन गयी है। इसके दो कारण हैं। पहला तो यह सीट मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन द्वारा खाली की हुई सीट है और दूसरा कि सीएम के भाई बसंत सोरेन इस सीट से चुनाव लड़ने जा रहे हैं।
दुमका उपचुनाव : झामुमो प्रत्याशी बसंत सोरेन ने किया नामांकन
Related Posts
Add A Comment