Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, June 8
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Jharkhand Top News»दुमका उपचुनाव : आइना वही, चेहरे बदल गये
    Jharkhand Top News

    दुमका उपचुनाव : आइना वही, चेहरे बदल गये

    azad sipahi deskBy azad sipahi deskOctober 21, 2020No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    अजय झा
    दुमका। दुमका ने होनेवाले उपचुनाव को लेकर राजनीति परवान पर है। यहां की जनता ने पार्टी कम और अपने नेता के चेहरे को ज्यादा तवज्जो दी है। यहां की जनता के सबसे फेवरेट नेता स्टीफन मरांडी हुआ करते थे। वे जिस पार्टी से चुनाव लड़ते थे जनता उन्हें ही वोट देती थी। एक बार स्टीफन निर्दलीय चुनाव लड़े थे और जनता ने भारी मतों से उन्हें विजयी बनाया था। यहां यह कह सकते हैं कि यहां की जनता पार्टी कम नेता ज्यादा पसंद करते हैं। अगर लोकसभा चुनाव की बात करें तो जनता ने चेहरे से ज्यादा पार्टी को तवज्जो दी है। विधानसभा चुनाव में नेता बदलने का दौर 2014 से शुरू हुआ। जनता ने भाजपा की लुइस मरांडी को नेता बनाया। फिर 2019 में उन्हें भी बदल दिया और झामुमो के हेमंत सोरेन को नेता बनाया। इस बार के चुनाव में न हेमंत हैं, न स्टीफन और न ही शिबू सोरेन। अब इनकी जगह पर हेमंत के अनुज बसंत को जगह दी गयी है। देखना है कि क्या हर चुनाव की परंपरा को क्या यहां की जनता बरकरार रखती है या नेता फिर बदलती है। बदलने की फितरत को देखते हुए झामुमो ने पहले ही चेहरा बदल दिया है लेकिन आइना वही है।
    बाबूलाल लगे हैं मैदान फतह करने में
    दुमका से पुराना राजनीतिक रिश्ता रखने वाले बाबूलाल मरांडी ने भाजपा की ओर से मोर्चा संभाल लिया है। बाबूलाल यहां से सांसद भी रह चुके हैं। हालांकि उसके बाद इनकी हर कोशिश नाकाम गयी। उसी एक जीत को आधार बनाकर भाजपा ने बाबूलाल को स्टार प्रचारक के रूप में उतारा है। जमकर कोस भी रहे अन्य दलों को। मगर वोट मोदी के नाम पर मांगा जा रहा। स्थानीय मुद्दे नगण्य दिख रहे। उधर झामुमो के खिलाड़ी शिबू सोरेन और हेमंत सोरेन के नाम पर वोट मांग रहे।
    हेमंत की मेहनत बढ़ायेगी वोट
    कोरोना काल मे हेमंत ने एक मेहनत की थी और बाहर बसे सभी मजदूरों को विभिन्न साधनों से घर बुला लिया था। राजनीति के पंडित की मानें तो इस बार वोटिंग परसेंटेज बढ़ेगा। बता दें हर विधानसभा चुनाव में वोटिंग पर्सेंटेज 70 के अंदर ही होता था। इस बार जागरूकता कार्यक्रम और सरकार की पहल से परसेंटेज बढ़ने की उम्मीद है। इससे फायदा किसे होगा यह समय के गर्भ में है।

    Dumka by-election: mirror same face changed
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleभाजपा के खून का हिस्सा है चो…टा गिरी : सुप्रियो
    Next Article रघुवर के बयान पर पत्रकारों का सवाल, जवाब दीपक प्रकाश का
    azad sipahi desk

      Related Posts

      झारखंड में आदिवासी लड़कियों के साथ छेड़छाड़, बाबूलाल ने उठाए सवाल

      June 7, 2025

      पूर्व मुख्यमंत्री ने दुमका में राज्य सरकार पर साधा निशाना, झारखंड को नागालैंड-मिजोरम बनने में देर नहीं : रघुवर दास

      June 7, 2025

      गुरुजी से गुरूर, हेमंत से हिम्मत, बसंत से बहार- झामुमो के पोस्टर में दिखी नयी ऊर्जा

      June 7, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • झारखंड में आदिवासी लड़कियों के साथ छेड़छाड़, बाबूलाल ने उठाए सवाल
      • पूर्व मुख्यमंत्री ने दुमका में राज्य सरकार पर साधा निशाना, झारखंड को नागालैंड-मिजोरम बनने में देर नहीं : रघुवर दास
      • गुरुजी से गुरूर, हेमंत से हिम्मत, बसंत से बहार- झामुमो के पोस्टर में दिखी नयी ऊर्जा
      • अब गरीब कैदियों को केंद्रीय कोष से जमानत या रिहाई पाने में मिलेगी मदद
      • विकसित खेती और समृद्ध किसान ही हमारा संकल्प : शिवराज सिंह
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version