Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, July 17
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Jharkhand Top News»भाजपा की कब्जेवाली एक दर्जन सीटों पर जदयू का दावा
    Jharkhand Top News

    भाजपा की कब्जेवाली एक दर्जन सीटों पर जदयू का दावा

    azad sipahi deskBy azad sipahi deskOctober 2, 2020No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    पटना। एनडीए में सीट शेयरिंग को लेकर पहले दिल्ली में और फिर गुरुवार को पटना में मंथन का दौर चला। भाजपा के बिहार चुनाव प्रभारी देवेंद्र फडणवीस और बिहार बीजेपी प्रभारी भूपेंद्र यादव पटना में हैं। गुरुवार की सुबह पटना बीजेपी की हाई लेवल बैठक के बाद दूसरी बैठक भी हुई। इसके बाद देवेंद्र फडणवीस और भूपेंद्र यादव जदयू अध्यक्ष सह मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मिले। इस मुलाकात के दौरान एनडीए की अहम बैठक हुई, जिसमें सीट शेयरिंग पर मंथन किया गया। उधर, दिल्ली में अमित शाह ने लोजपा के अध्यक्ष चिराग पासवान से बात कर एलजेपी के साथ फंसे पेंच को सुलझाने की कोशिश की। बातचीत को देखते हुए सीटों के बंटवारे की घोषणा शुक्रवार तक टाल दी गयी है।
    सीएम आवास पर एनडीए की अहम बैठक
    इस बीच सीट शेयरिंग को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मिलने बीजेपी के शीर्ष नेता पहुंचे। मुख्यमंत्री आवास पर जेडीयू और बीजेपी नेताओं की बैठक हुई। इसमें में बिहार बीजेपी प्रभारी भूपेंद्र यादव, बिहार बीजेपी चुनाव प्रभारी देवेंद्र फडनवीस, बिहार बीजेपी अध्यक्ष संजय जयसवाल, उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी और बीजेपी के संगठन महामंत्री नागेंद्र नाथ शामिल रहे। जेडीयू की ओर से विधानसभा अध्यक्ष विजय चौधरी और  सांसद ललन सिंह बैठक में मौजूद रहे। इस अहम बैठक में जदयू से सीटों के बंटवारे पर अंतिम दौर की बातचीत हुई। बताया जाता है कि जेडीयू कई ऐसी सीटों पर दावा कर रहा है, जहां बीजेपी के विधायक हैं। ऐसी करीब एक दर्जन सीटें हैं।
    देर शाम हुई बीजेपी चुनाव एवं कोर कमेटियों की बैठक
    पार्टी कार्यालय में बीजेपी चुनाव संचालन समिति की बैठक हुई। उसके बाद कोर कमेटी की बैठक हुई। चुनाव संचालन समिति की बैठक में प्रत्याशियों के नाम पर विचार किया गया। इन्हीं चयनित नामों पर संसदीय बोर्ड अंतिम मुहर लगा सकता है।
    भाजपा की बैठकों का दौर जारी
    इसके पहले देवेंद्र फडणवीस और भूपेंद्र यादव ने गुरुवार को पटना में बीजेपी की हाई लेवल बैठक की। बैठक में प्रदेश अध्यक्ष डॉ संजय जयसवाल और संगठन महामंत्री नागेंद्र नाथ सहित तमाम बड़े नेता शामिल रहे। इसमें सीटों के बंटवारे को लेकर अन्य कई मुद्दों पर बीजेपी ने अंतिम दौर का मंथन किया। बैठक में खासकर उन सीटों को लेकर चर्चा हुई, जिन पर जेडीयू का भी दावा है। इसके बाद बीजेपी की दूसरी बैठक हुई। बताया जा रहा है कि इसमें अभी तक की सहमति वाली सीटों पर प्रत्याशियों को लेकर चर्चा की गयी। हालांकि, बैठकों के संबंध में बड़े नेता कुछ भी नहीं बता रहे हैं। बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ संजय जयसवाल कहते हैं कि कोई फैसला होते ही वे जानकारी देंगे।
    अमित शाह ने दिल्ली में संभाला मोर्चा
    इस बीच दिल्ली में लोजपा सुप्रीमो चिराग पासवान को समझाने की मुहिम में अमित शाह खुद लग गये हैं। बातचीत जारी है। अब सीट बंटवारे के पहले चिराग के स्टैंड का इंतजार किया जा रहा है। हालांकि, अभी तक चिराग पासवान के तेवर नरम नहीं पड़े हैं। लोजपा को एनडीए में विधानसभा की 36 तथा विधान परिषद की और दो सीटें दी जा रहीं हैं। इसके अलावा एक राज्यसभा सीट भी देने की पेशकश की गयी है। अमित शाह से बातचीत में कुछ और नये प्रस्ताव भी दिये जाने की बात कही जा रही है। लेकिन, चिराग पासवान 42 सीटों से कम पर राजी नहीं हैं। अगर ऐसा नहीं हुआ तो वे 143 सीटों पर चुनाव लड़ने की घोषणा कर चुके हैं। उन्होंने जेडीयू के खिलाफ प्रत्याशी उतारने की भी बात कही है।
    चिराग पर टिका पूरा मामला
    बहरहाल, दिल्ली की बैठक के बाद अब नजरें पटना में हो रही बैठकों पर लग गयी हैं। अगर चिराग अपना स्टैंड साफ कर देते हैं, तो गठबंधन की तस्वीर साफ हो जायेगी। इसके बाद कभी भी एनडीए में सीटों के बंटवारे की घोषणा की जा सकती हे। वैसे, भूपेंद्र यादव की मानें तो इसमें शुक्रवार तक का वक्त लग सकता है।

    JDU claims a dozen seats occupied by BJP
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleडॉक्टरों ने फटकारा, पुलिस ने लाठी से पीटा
    Next Article 12 अक्टूबर को दुमका से नामांकन करेंगे बसंत सोरेन : सुप्रियो
    azad sipahi desk

      Related Posts

      झारखंड देश का सबसे खनिज संपन्न राज्य, लेकिन खदानें बंद और जनता बेहाल: बाबूलाल मरांडी

      July 16, 2026

      आरएसएस कार्यालय बमबाजी मामले में एनआईए की दबिश, लोहरदगा में पांच ठिकानों पर छापेमारी

      July 16, 2026

      अशोक नगर चोरी मामले में पुलिस को बड़ी सफलता, बंगाल से बरामद हुई वारदात में इस्तेमाल जगुआर कार

      July 16, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • झारखंड देश का सबसे खनिज संपन्न राज्य, लेकिन खदानें बंद और जनता बेहाल: बाबूलाल मरांडी
      • आरएसएस कार्यालय बमबाजी मामले में एनआईए की दबिश, लोहरदगा में पांच ठिकानों पर छापेमारी
      • अशोक नगर चोरी मामले में पुलिस को बड़ी सफलता, बंगाल से बरामद हुई वारदात में इस्तेमाल जगुआर कार
      • झारखंड में अनुपस्थित डॉक्टरों पर कार्रवाई की तैयारी, 28 जुलाई तक योगदान नहीं देने पर खत्म होगी सेवा
      • श्रावणी मेला 2026: देवघर बाबा मंदिर में वीआईपी कल्चर पर रोक, रविवार और सोमवार को बंद रहेगा शीघ्रदर्शनम
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version