Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, August 23
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»मनोरंजन»बॉलीवुड»करीना ने सैफ संग शेयर की थ्रोबैक रोमांटिक तस्वीर, बोली-मेरा प्यार और मैं एक्रोपोलिस पर
    बॉलीवुड

    करीना ने सैफ संग शेयर की थ्रोबैक रोमांटिक तस्वीर, बोली-मेरा प्यार और मैं एक्रोपोलिस पर

    sonu kumarBy sonu kumarOctober 24, 2020No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email
    बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर खान जब से सोशल मीडिया पर आई हैं, वह प्रशंसकों के बीच काफी लोकप्रिय हैं। वह फैंस के साथ तस्वीर और वीडियो शेयर करती रहती हैं। करीना अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी को लेकर सुर्खियों में हैं। करीना कपूर ने इंस्टाग्राम पर अपने पति सैफ अली खान के साथ एक थ्रोबैक रोमांटिक तस्वीर शेयर की है।
    यह तस्वीर 2008 में फिल्म टशन के शूटिंग के दौरान की है। फिल्म के सेट पर दोनों में प्यार हुआ था। तस्वीर में सैफ और करीना एक-दूसरे को गले लगाते कैमरे के लिए पोज देते नजर आ रहे हैं। तस्वीर में दोनों की शानदार केमिस्ट्री देखी जा सकती है। अभिनेत्री करीना कपूर खान ने इंस्टाग्राम पर तस्वीर शेयर कर लिखा-‘मेरा प्यार और मैं एक्रोपोलिस पर, एथेंस 2008।
    यह तस्वीर उनकी ग्रीस की यात्रा की है जहां सैफ ने करीना को प्रपोज किया था। अभिनेता सैफ अली खान और अभिनेत्री करीना कपूर खान बॉलीवुड में ‘सैफीना’ के नाम से मशहूर हैं। एथेंस का एक्रोपोलिस एक प्राचीन गढ़ है, जो एथेंस शहर के ऊपर एक चट्टानी तट पर स्थित है। इसमें महान वास्तुशिल्प और ऐतिहासिक महत्व के कई प्राचीन इमारतों के अवशेष हैं। यह सबसे प्रसिद्ध पार्थेनन है। करीना कपूर ने एक इंटरव्यू में कहा था कि ग्रीस में पहली बार सैफ ने उन्हें प्रपोज किया था, जहां वे टशन की फिल्म की शूटिंग कर रहे थे। फिर फिल्म के लद्दाख शेड्यूल के दौरान सैफ ने शादी करने के लिए कहा। उन्होंने मुझे बताया कि मुझे लगता है कि हमें शादी कर लेनी चाहिए। करीना कपूर खान और करीना कपूर ने इस साल 16 अक्टूबर को अपनी शादी की आठवीं सालगिरह मनाई है।
    सैफ संग तस्वीर शेयर कर करीना ने इंस्टाग्राम पर लिखा था-‘एक समय की बात है, बेबो नाम की एक लड़की और सैफू नाम का एक लड़का था। वे दोनों स्पैगेटी और वाइन को पंसद करते थे…और फिर खुशी-खुशी रहने लगे। अब आप लोग समझ गए एक खुशहाल शादीशुदा का राज, हैप्पी एनीवर्सरी एसएकेपी…और यहां अनंत काल और उसके आगे भी।’ सैफ और करीना ने 16 अक्टूबर, 2012 को शादी की थी। करीना और सैफ के बेटे तैमूर का जन्म 2016 में हुआ था। करीना कपूर खान इन दिनों दूसरी बार प्रेग्नेंट हैं।
    करीना कपूर हाल में अपने पति सैफ अली खान और बेटे तैमूर के साथ दिल्ली में अपनी आगामी फिल्म ‘लाल सिंह चढ्डा’ की शूटिंग पूरी कर मुंबई लौटी हैं। करीना कपूर अपनी प्रेग्नेंसी के बीच अपनी आगामी फिल्म ‘लाल सिंह चढ्डा’ की शूटिंग कर रही थी। फिल्म ‘लाल सिंह चढ्डा’ की शूटिंग पूरी होने के बाद करीना कपूर ने इंस्टाग्राम पर फैंस के साथ तस्वीर साझा कर लिखा था-‘और हर सफर का एक अंत होता ही है। आज मैंने फिल्म लाल सिंह चड्ढा की शूटिंग पूरी कर ली है। मुश्किल वक्त। महामारी, मेरी प्रेग्नेंसी, नर्वसनेस लेकिन किसी भी चीज ने हमारे उस जुनून को रोक नहीं पाया जो हमने सेफ्टी के साथ-साथ शूट किया।’ करीना की फिल्म ‘लाल सिंह चढ्डा’ अगले साल क्रिसमस पर रिलीज होगी। करीना कपूर ने परिवार के साथ मुंबई में 21 सितंबर को अपना 40वां जन्मदिन मनाया था। फिल्म ‘लाल सिंह चढ्डा के अलावा करीना कपूर खान फिल्ममेकर करण जौहर की फिल्म ‘तख्त’ में भी नजर आएंगी।
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleलवीना के आरोप पर पूजा भट्ट ने दिया जवाब, महेश भट्ट अभिनेत्री के खिलाफ करेंगे कानूनी कार्रवाई
    Next Article सोशल मीडिया पर वायरल हुई नेहा कक्कड़ और रोहनप्रीत की हल्दी सेरेमनी की तस्वीरें
    sonu kumar

      Related Posts

      ऋतिक रोशन की फिल्म ‘वॉर-2’ सिनेमाघरों में 14 अगस्त को देगी दस्तक

      August 11, 2025

      बॉक्स ऑफिस पर नहीं चला ‘सन ऑफ सरदार-2’ का जादू, कुल 42 करोड़ रुपये का कारोबार

      August 11, 2025

      सुशांत सिंह राजपूत के लिए बहन श्वेता का दिल छूने वाला पोस्ट

      August 9, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • राजनीतिक भ्रष्टाचार और अपराध के खिलाफ है संविधान संशोधन विधेयक
      • केनेडी सेंटर में होगा फीफा वर्ल्ड कप 2026 का ड्रॉ : ट्रंप
      • दिल्ली प्रीमियर लीग: पुरानी दिल्ली 6 के लिए अब हर मैच फाइनल जैसा
      • यूपीटी20 लीग : सिद्धार्थ की विस्फोटक पारी से गोरखपुर लायंस की लखनऊ फाल्कन्स पर धमाकेदार जीत
      • कम समय में भारत ने अंतरिक्ष क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति की : प्रधानमंत्री
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version