Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, June 15
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»मनोरंजन»बॉलीवुड»लवीना के आरोप पर पूजा भट्ट ने दिया जवाब, महेश भट्ट अभिनेत्री के खिलाफ करेंगे कानूनी कार्रवाई
    बॉलीवुड

    लवीना के आरोप पर पूजा भट्ट ने दिया जवाब, महेश भट्ट अभिनेत्री के खिलाफ करेंगे कानूनी कार्रवाई

    sonu kumarBy sonu kumarOctober 24, 2020No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email
    फिल्ममेकर महेश भट्ट के नाम एक और विवाद में जुड़ गया है। अभिनेत्री लवीना लोध ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर महेश भट्ट को बॉलीवुड का डॉन बताया है। निर्देशक महेश भट्ट के भांजे सुमित सबरवाल की पत्नी लुवीना लोध ने भट्ट पर उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी किया है। उन्होंने कहा कि सुमित सबरवाल फिल्म कलाकारों को ड्रग्स की आपूर्ति करता है और उसने तलाक के लिए अर्जी दी है। लवीना ने कहा है कि फिल्ममेकर महेश भट्ट उन्हें धमकी दे रहे हैं। वहीं महेश भट्ट ने लवीना द्वारा लगाए गए सारे आरोपों को खारिज कर दिया है।
    महेश भट्ट की ओर से कहा गया है कि ये आरोप झूठे और अपमानजनक हैं। वह लवीना के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करेंगे। वहीं उनकी बेटी पूजा भट्ट ने सोशल मीडिया पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। पूजा भट्ट ने ट्वीट कर कहा कि लवीना उनकी रिश्तेदार नहीं है क्योंकि सुमित का उनके परिवार से कोई रिश्ता नहीं है। बस वे उनके प्रोडक्शन हाउस विशेष फिल्म्स के सीनियर प्रोडक्शन मैनेजर और प्रोडक्शन हेड हैं।
    लवीना लोध ने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर कर लिखा-‘सत्य जैसा कि मैं जानती हूं। मुझे महेश भट्ट और उनके परिवार द्वारा परेशान किया जा रहा है। प्लीज सपोर्ट करें।’ लवीना लोध ने वीडियो में खुलासा किया है कि उन्होंने महेश भट्ट के भांजे सुमित सबरवाल से शादी की थी और उनका पति ड्रग्स सप्लाई करता है। उसके फोन में भी लड़कियों की अलग-अलग तस्वीरें होती थी जो वो दूसरे डायरेक्टर्स को दिखाता था। इसका मतलब वो लड़की भी सप्लाई करता था। इन सभी बातों की जानकारी महेश भट्ट को है। अगर आप उनके मुताबिक नहीं चलते हैं तो वह आपका जीना हराम कर देते हैं।
    उन्होंने कहा कि यह वीडियो उनकी और उनके परिवार की सुरक्षा के लिए बनाया है। वीडियो के आखिर में लवीना का कहना है कि मेरे साथ या मेरे परिवार के साथ कुछ गलत होता है तो इसके जिम्मेदार महेश भट्ट, मुकेश भट्ट, सुमित सबरवाल, साहिल सहगल और कुमकुम सहगल होंगे। सभी को पता चलना चाहिए कि बंद दरवाजों के पीछे ये लोग कैसे किसी की जिदंगी को तबाह कर देते हैं। लवीना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
    लवीना लोध ने साल 2010 में अभिनेता, सिंगर और म्यूजिक कंपोजर हिमेश रेशमिया की फिल्म ‘कजरारे’ से बॉलीवुड में डेब्यू की थी। इस फिल्म का निर्देशन महेश भट्ट की बेटी पूजा भट्ट ने किया था।
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleकंगना रनौत को याद आया बचपन, मुरब्बा खाते शेयर की तस्वीर
    Next Article करीना ने सैफ संग शेयर की थ्रोबैक रोमांटिक तस्वीर, बोली-मेरा प्यार और मैं एक्रोपोलिस पर
    sonu kumar

      Related Posts

      बॉक्स ऑफिस पर ‘हाउसफुल-5’ का जलवा, 100 करोड़ के क्लब में शामिल

      June 10, 2025

      बॉक्स ऑफिस पर ‘ठग लाइफ’ की रफ्तार थमी, फिल्म को नहीं मिला दर्शकों का प्यार

      June 10, 2025

      ‘हाउसफुलृ-5’ ने तीसरे दिन भी की जबरदस्त कमाई, तीन दिनों का कलेक्शन 87 करोड़

      June 9, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • पंचायत सेवक खुदकुशी मामले में जांच का आदेश, डीसी ने जांच कमेटी का किया गठन
      • भूमि विवादों के समाधान को लेकर सोशल मीडिया से शिकायत भेजें लोग : मंत्री
      • केदारनाथ हेलिकॉप्टर हादसे में जयपुर के रिटायर्ड लेफ्टिनेंट कर्नल पायलट की मौत
      • पंचायत सेवक ने बीडीओ सहित चार लोगों पर मानसिक प्रताड़ना का आरोप लगाकर की खुदकुशी
      • स्लम बस्तियों में पुस्तक पढ़ने की संस्कृति को जगा रही है संस्कृति फाउंडेशन
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version