Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, June 7
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»मध्य प्रदेश: धार में टैंकर ने पिकअप को मारी टक्कर, 6 लोगों की मौत 20 घायल
    Breaking News

    मध्य प्रदेश: धार में टैंकर ने पिकअप को मारी टक्कर, 6 लोगों की मौत 20 घायल

    sonu kumarBy sonu kumarOctober 6, 2020No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    जिले के इंदौर-अहमदाबाद राष्ट्रीय राजमार्ग पर तिरला थाना क्षेत्र के चिखलिया फाटा पर एक वाहन को गैस टैंकर ने टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में 6 लोगों की मौत हो गई, जबकि 20 लोग घायल हो गए हैं। घायलों में महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक आदित्य प्रताप सिंह, सीएसपी धार देवेंद्र कुमार धुर्वे  और तिरला थाना प्रभारी रणजीत सिंह बघेल मौके पर पहुंच गए। घायलों को तुरंत जिला अस्पताल भेजा गया।

    पुलिस के अनुसार बीती रात 12 से 1 बजे के बीच जिले के टांडा क्षेत्र से कुछ मजदूर केसूर क्षेत्र में सोयाबीन की फसल काटने गए थे। वहां से सभी मजदूर पिकअप एमपी 09 एमएच 9685 में लौट रहे थे। इसी दौरान पंचर हो गया। चालक ने पिकअप को रोड के किनारे साइड लगाकर खड़ी कर दिया, तभी पीछे से आ रहे भारत गैस के एक टैंकर एमपी 09 एमएच 9685 ने टक्कर मार दी। पिकअप में बैठे 6 मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई, बाहर खड़े और अंदर बैठे 20 लोग घायल हो गए।

    मृतकों में जितेंद्र (10) पुत्र कब्बू भिलाला, राजेश (12) पुत्र कैलाश भील, कुंवर सिंह (40) पुत्र दितला भील, संतोष (15) पुत्र तेर सिंह भील, शर्मिला (35) पत्नी मोहब्बत सिंह भील और भूरी बाई (25) पत्नी मोहन भील शामिल हैं। ये सभी ग्राम कोदी थाना टांडा के रहने वाले थे। वहीं घायलों में दो की हालत चिंताजनक बनी हुई है। उन्हें इंदौर रेफर किया गया है।

    घटना में घायलों एवं मृतकों के परिवार को कलेक्टर आलोक सिंह के द्वारा आर्थिक सहायता की घोषणा की गई है। जिला पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleलगातार चौथे दिन पेट्रोल-डीजल का भाव स्थिर, जानिए अपने शहर के भाव
    Next Article मध्य प्रदेश: धार में खड़ी पिकअप में टैंकर ने मारी टक्कर, 6 मजदूरों की मौत 24 घायल
    sonu kumar

      Related Posts

      प्रधानमंत्री, गृहमंत्री सहित प्रमुख नेताओं ने मुख्यमंत्री योगी को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं

      June 5, 2025

      सेमीकंडक्टर फैक्टरी के लिए बंगाल सरकार ने आवंटित की जमीन

      June 5, 2025

      ‘नक्शा’ वेब-जीआईएस प्लेटफॉर्म पर दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यशाला आज से भोपाल में

      June 5, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • प्रधानमंत्री ने चिनाब रेलवे पुल का किया उद्घाटन, वंदेभारत ट्रेन को दिखाई हरी झंडी
      • मुख्यमंत्री ने गुपचुप कर दिया फ्लाईओवर का उद्घाटन, ठगा महसूस कर रहा आदिवासी समाज : बाबूलाल
      • अलकतरा फैक्ट्री में विस्फोट से गैस रिसाव से कई लोग बीमार, सड़क जाम
      • लाभार्थियों के खातों में ट्रांसफर की गयी मंईयां सम्मान योजना की राशि
      • लैंड स्कैम : अमित अग्रवाल ने सुप्रीम कोर्ट से मांगी बेल
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version