Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, October 11
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Jharkhand Top News»एससी-एसटी आरक्षण में होगा बदलाव : हेमंत
    Jharkhand Top News

    एससी-एसटी आरक्षण में होगा बदलाव : हेमंत

    azad sipahi deskBy azad sipahi deskOctober 25, 2020No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    दुमका। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने एक महीने के भीतर 10 हजार लड़कियों को नौकरी देने का एलान किया है। चुनाव प्रचार के लिए दुमका में कैंप कर रहे मुख्यमंत्री ने शनिवार को मीडिया से बातचीत में यह एलान किया। इसके साथ ही उन्होंने अनुसूचित जाति-अनुसूचित जाति के लिए आरक्षण नीति में परिवर्तन करने की भी घोषणा की। उन्होंने कहा कि दर्जन भर खिलाड़ियों को भी एक महीने के भीतर नौकरी दी जायेगी। मीडिया से बातचीत के दौरान हेमंत सोरेन ने केंद्र सरकार, भाजपा और खास कर बाबूलाल मरांडी पर कड़ा प्रहार किया। उन्होंने कहा कि सत्ता से बाहर होते ही भाजपा तिलमिला गयी है। झारखंड को परेशान करने का सिलसिला शुरू किया गया है। संवैधानिक संस्थाओं का दुरुपयोग किया जा रहा है। गैर भाजपा शासित राज्यों को अस्थिर करने की कोशिश हो रही है। हेमंत ने कहा कि बाबूलाल मरांडी संथाल से आदिवासियों को भगाना चाहते हैं। सीएम देर शाम रांची लौट गये।
    केंद्रीय मंत्री-सांसद पैसा दिलाने में सहयोग करें
    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि केंद्र सरकार के विभिन्न उपक्रमों पर राज्य सरकार का एक लाख करोड़ बकाया है। कोयला, पानी, जमीन का हमें पैसा नहीं मिला। लेकिन झारखंड के लोग अपने अधिकारों को छीन कर लेना जानते हैं। उन्होंने केंद्रीय मंत्री और सांसदों से भी आग्रह किया कि वे झारखंड को उसका बकाया दिलाने में मदद करें।
    झूठ की भी सीमा होती है, भाजपा ने निर्दलीयों को खड़ा किया है
    हेमंत सोरेन ने कहा कि लोकतंत्र में छल प्रपंच, साम, दाम, दंड भेद, सब कुछ का उपयोग होता है। लेकिन इसकी भी एक सीमा होती है। लोग दल और झंडा बदल लेते हैं, लेकिन अब बोल भी बदलने लगे हैं। उन्होंने कहा कि बेरमो और दुमका में गठबंधन के दल एक-दूसरे का सहयोग कर रहे हैं। हालांकि विपक्ष भी पसीना बहा रहा है। दोनों सीटों पर गठबंधन की जीत होगी। लेकिन भाजपा ने योजनाबद्ध तरीके से निर्दलीयों को वोटकटवा के रूप में खड़ा किया है। उन्होंने यह भी पूछा कि अलग झारखंड राज्य के लिए भाजपा के किन नेताओं ने अपना बलिदान दिया?
    बाबूलाल मरांडी से किया सवाल
    हेमंत ने कहा कि आज संवैधानिक संस्थाओं का दुरुपयोग हो रहा है। इस पर बाबूलाल मरांडी अपनी राय दें। सीएनटी, एसपीटी, मोमेंटम झारखंड, कंबल सहित अन्य घोटालों पर अपनी राय दें। उन्होंने पूछा कि आखिर बाबूलाल मरांडी को हो क्या गया है। वह संथाल से आदिवासियों को खदेड़ना चाहते हैं। आखिर वह संथाल में बसाना किसको चाहते हैं। क्या छत्तीसगढ़ियों को बसाना चाहते हैं।
    पूर्व की सरकार में कॉरपोरेट घरानों को ही मदद की गयी
    सीएम ने कहा कि पूर्व की सरकार में छोटे और मझोले उद्योगों को कोई मदद नहीं की गयी। केवल कुछ कॉरपोरेट घरानों को ही मदद की गयी। उन्होंने कृषि कानून को किसानों के लिए अहित कर बताया।
    रेप की घटनाएं पूरे देश में
    सीएम ने कहा कि रेप की घटनाएं केवल झारखंड नहीं, पूरे देश में हो रही है। इस तरह के मामलों में उन्होंने कड़ी कार्रवाई का निर्देश दिया है। मुख्यमंत्री ने ट्रैफिकिंग के लिए भाजपा को जिम्मेदार बताया। उन्होंने कहा कि ट्रैफिकिंग की शिकार महिलाओं को झारखंड लाया जायेगा।

    SC-ST reservation will change: Hemant
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleदुमका में गेमचेंजर बन सकता है ‘माटी की पार्टी’ का नारा
    Next Article मोहन भागवत बोले-भारत के जवाब से सहम गया चीन
    azad sipahi desk

      Related Posts

      उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन आज जाएंगे सितार दियाबा, लोकनायक जेपी को जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे

      October 11, 2025

      बिहार में नामांकन प्रक्रिया के शुरु होते ही दोनों गठबंधन में सहयोगियों से बातचीत का दौर जारी

      October 10, 2025

      पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह ने प्रशांत किशोर से की मुलाकात

      October 10, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन आज जाएंगे सितार दियाबा, लोकनायक जेपी को जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे
      • मप्र के कफ सिरप मामले में कंपनी मालिक रंगनाथन को परासिया कोर्ट में किया पेश, 10 दिन की मिली रिमांड
      • जयंत सिंह को उच्च न्यायालय से मिली सशर्त जमानत
      • बिहार में नामांकन प्रक्रिया के शुरु होते ही दोनों गठबंधन में सहयोगियों से बातचीत का दौर जारी
      • पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह ने प्रशांत किशोर से की मुलाकात
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version