Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, October 10
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Jharkhand Top News»जांच में दोषी साबित हों तब तेजस्वी को फांसी पर चढ़ा देना : राजद
    Jharkhand Top News

    जांच में दोषी साबित हों तब तेजस्वी को फांसी पर चढ़ा देना : राजद

    azad sipahi deskBy azad sipahi deskOctober 7, 2020No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    पटना। बिहार विधानसभा चुनाव के बीच पूर्णिया में राजद के पूर्व नेता रहे शक्ति मलिक हत्याकांड में तेजस्वी और तेज प्रताप के खिलाफ केस दर्ज कराये जाने के बाद बिहार में सियासी बवाल मच गया है। एक ओर जहां सत्तापक्ष के नेता राजद नेता पर हमलावर हो गये हैं, वहीं उनके बचाव में राजद नेता उतर आये हैं। इस मामले में राजद के राज्यसभा सांसद मनोज झा ने कहा कि सत्ता पक्ष अनुसंधान में सीमेंट-गारा नहीं डाले। यदि जांच में दोषी साबित हों, तब तेजस्वी यादव को फांसी पर चढ़ा देना। वहीं राजद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सह पूर्व मंत्री शिवानंद तिवारी ने कहा है कि पूर्णिया में बाल्मीकि समाज के एक नेता की हत्या की घटना की राजद घोर निंदा करता है। उन्होंने कहा कि इस मामले में मृतक के परिवार के लोगों ने जो नामजद एफआइआर दर्ज करायी है, उसमें नेता प्रतिपक्ष और उनके बड़े भाई को नामजद किया जाना घोर आपत्तिजनक है। उन्होंने कहा कि हम इस आरोप को मजबूती के साथ नकारते हैं। श्री तिवारी ने कहा कि विधानसभा का चुनाव सिर पर है। ऐसे समय में नेता प्रतिपक्ष और उनके बड़े भाई को हत्या के मामले में नामजद अभियुक्त बनाया जाना एक गंभीर राजनीतिक षडयंत्र है। उन्होंने कहा कि जदयू के मुख्य प्रवक्ता संजय सिंह ने इस मामले की जांच सीबीआइ से कराने की मांग की है। श्री तिवारी ने कहा कि संजय सिंह के इस बयान को हम मुख्यमंत्री की पार्टी का आधिकारिक बयान मान रहे हैं। कहा कि हम जदयू की इस मांग का समर्थन करते हैं। हम भी मुख्यमंत्री से मांग करते हैं कि सरकार तत्काल इस मामले की जांच सीबीआइ को सौंपे। उन्होंने कहा कि हम यह भी मांग करते हैं कि जब तक सीबीआइ की जांच पूरी नहीं हो जाये, तब तक मुख्यमंत्री अपने तथा अपने सहयोगी दलों के नेताओं को अनर्गल बयान देने पर रोक लगायें।

    Tejashwi hanged if found guilty in investigation: RJD
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleउषा मार्टिन: कभी झारखंड की शान, आज दामन पर दाग
    Next Article झारखंड में 15 अक्टूबर से नहीं खुलेंगे स्कूल
    azad sipahi desk

      Related Posts

      बिहार में नामांकन प्रक्रिया के शुरु होते ही दोनों गठबंधन में सहयोगियों से बातचीत का दौर जारी

      October 10, 2025

      पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह ने प्रशांत किशोर से की मुलाकात

      October 10, 2025

      हजारीबाग में एसीबी की कार्रवाई, राजस्व कर्मचारी रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार

      October 10, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • मप्र के कफ सिरप मामले में कंपनी मालिक रंगनाथन को परासिया कोर्ट में किया पेश, 10 दिन की मिली रिमांड
      • जयंत सिंह को उच्च न्यायालय से मिली सशर्त जमानत
      • बिहार में नामांकन प्रक्रिया के शुरु होते ही दोनों गठबंधन में सहयोगियों से बातचीत का दौर जारी
      • पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह ने प्रशांत किशोर से की मुलाकात
      • हजारीबाग में एसीबी की कार्रवाई, राजस्व कर्मचारी रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version