Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, June 9
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»पाकिस्तान-चीन से लगी ​7 हजार किमी सीमा पर है तनाव : रक्षामंत्री
    Breaking News

    पाकिस्तान-चीन से लगी ​7 हजार किमी सीमा पर है तनाव : रक्षामंत्री

    sonu kumarBy sonu kumarOctober 12, 2020No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email
    ​रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने कहा है कि हमारी उत्तरी और पूर्वी सीमा पर ​पहले ​​पाकिस्तान और अब चीन द्वारा एक मिशन के तहत विवा​​द पैदा किया जा रहा है। इन देशों के साथ हमारी लगभग सात​ हजार किमी​.​ की सीमा मिलती है, जहां आए दिन तनाव बना रहता है​​​​​। ​इतनी समस्याओं के बावजूद प्रधानमंत्री​ नरेन्द्र मोदी​ के भरोसेमंद और दूरदर्शी नेतृत्व में यह देश न केवल इन संकटों का दृढ़ता से सामना कर रहा है​ ​बल्कि सभी क्षेत्रों में बड़े और ऐतिहासिक बदलाव भी ​किए जा रहे हैं​​​​। ​​​बीआरओ ने इस साल योजनाबद्ध ​तरीके से ​102 पुलों में से 54 को पूरा कर लिया है।
    ​​
    ​रक्षामंत्री सोमवार को सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) द्वारा बनाए गए​ 44​ पुलों का वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से एक साथ उद्घाटन और अरुणाचल प्रदेश में नेचिपु सुरंग के शिलान्यास के अवसर पर​​ संबोधित कर रहे थे​। उन्होंने कहा कि एक साथ इतनी संख्या में पुलों का उद्घाटन और सुरंग का शिलान्यास करना अपने आप में एक बड़ा रिकॉर्ड है। सात राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में स्थित ये पुल कनेक्टिविटी और विकास के एक नए युग की शुरूआत करेंगे, ऐसी मेरी उम्मीद है​। ​उन्होंने कहा कि आज हमारा देश हर क्षेत्र में कोवि​ड-19 के कारण उपजी अनेक समस्याओं का​ ​समान रूप से सामना कर रहा है​​। वह चाहे कृषि हो या अर्थव्यवस्था, उद्योग हो या सुरक्षा व्यव​​स्था​, ​सभी ​इस ​कारण गहरे प्रभावित हुए हैं​।
     
    राजनाथ सिंह ने कहा कि हाल ही में राष्ट्र को समर्पित अटल टनल इसका जीता-जागता उदाहरण है। यह न केवल भारत, बल्कि विश्व के इतिहास में यह निर्माण अद्भुत और उत्कृष्ट है। यह टनल हमारी ‘राष्ट्रीय सुरक्षा’ के साथ ही हिमाचल, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के जनजीवन में बदलाव का नया अध्याय है। आज राष्ट्र को समर्पित किए गए पुलों से हमारे पश्चिमी, उत्तरी और उत्तर-पूर्व के दूर-दराज के क्षेत्रों में सैन्य और नागरिक परिवहन में बड़ी सुविधा होगी। हमारे सशस्त्र बलों के जवान बड़ी संख्या में ऐसे क्षेत्रों में तैनात होते हैं जहां पूरे वर्ष परिवहन की सुविधा उपलब्ध नहीं हो पाती है। इन पुलों में कई छोटे तो कई बड़े पुल हैं, पर उनकी महत्ता का अंदाजा उनके आकार से नहीं लगाया जा सकता। शिक्षा हो या स्वास्थ्य, व्यापार हो या खाद्य आपूर्ति, सेना की मौलिक आवश्यकता हो या अन्य विकास के काम, उन्हें पूरा करने में ऐसे पुलों और सड़कों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है।
     
    रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि सीमावर्ती क्षेत्रों में सड़कों, सुरंगों और पुलों का लगातार निर्माण आप लोगों की कनेक्टिविटी और सरकार के दूरदराज के क्षेत्रों में पहुंचने के प्रयास को दर्शाता है। ये सड़कें न केवल सामरिक जरूरतों के लिए होती हैं, बल्कि राष्ट्र के विकास में सभी की समान भागीदारी सुनिश्चित करती हैं। लॉकडाउन की अवधि के दौरान भी बीआरओ ने उत्तर पूर्वी राज्यों, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और केंद्र शासित प्रदेशों, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में निरंतर कार्य किया है। दूरदराज के स्थानों पर बर्फ निकासी में देरी न हो, यह सुनिश्चित करते हुए बीआर ने अपना काम सदैव जारी रखा। पिछले दो वर्षों के दौरान 2200 किलोमीटर से अधिक सड़कों की कटिंग की गई है। साथ ही लगभग 4200 किलोमीटर लंबी सड़कों की सरफेसिंग की गई है।
     
    उन्होंने कहा कि आज से 5-6 साल पहले तक संगठन का वार्षिक बजट तीन से चार हज़ार करोड़ रुपये हुआ करता था जो इस समय 11 हजार करोड़ रुपये से भी अधिक हो गया है। यानी लगभग तीन गुना बढ़ गया है और कोविड-19 महामारी के बावजूद बीआरओ के बजट में कोई कमी नहीं की गई है। हमारा हमेशा प्रयास रहा है कि हम देश के विकास में जी-जान से लगे कर्मियों और संगठनों को अधिक से अधिक सुविधा और आधुनिक उपकरण उपलब्ध कराएं।
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleबंगाल की खाड़ी में तूफान का खतरा, पूर्वी तट से सटे 5 राज्यों में अलर्ट जारी
    Next Article बिहार में दलित महिला से गैंगरेप कर अपराधियों ने 5 साल के बेटे को नहर में फेंका, हुई मौत
    sonu kumar

      Related Posts

      रांची में कोयला कारोबारी की गोली लगने से मौत, जांच में जुटी पुलिस

      June 8, 2025

      चुनाव आयोग की दोबारा अपील, लिखित शिकायत दें या मिलने आएं राहुल गांधी

      June 8, 2025

      भारतीय वायु सेना ने किडनी और कॉर्निया को एयरलिफ्ट करके दिल्ली पहुंचाया

      June 8, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • रांची में कोयला कारोबारी की गोली लगने से मौत, जांच में जुटी पुलिस
      • एक साथ कई निशाने साध गया मोदी का ‘कूटनीतिक तीर’
      • चुनाव आयोग की दोबारा अपील, लिखित शिकायत दें या मिलने आएं राहुल गांधी
      • भारतीय वायु सेना ने किडनी और कॉर्निया को एयरलिफ्ट करके दिल्ली पहुंचाया
      • उत्तर ग्रीस में फिर महसूस किए गए भूकंप के झटके, माउंट एथोस क्षेत्र में दहशत का माहौल
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version