जामताड़ा। नारायणपुर थाना क्षेत्र के देवलबाड़ी पंचायत के मंझलादिह पहाड़ी में सफेद मिट्टी उत्खनन के दौरान चाल धंसने से तीन महिला की दबकर मौत हो गयी। अन्य दो के दबे होने की आशंका जतायी जा रही है। पुलिस जेसीबी लेकर काम में जुटी है। दो महिलाओं के शव की ही पहचान हो पायी है। घटना सुबह दस बजे की है। विधायक इरफान अंसारी, एसडीपीओ अरविंद उपाध्याय, एसडीओ संजय पांडेय, सीओ केदारनाथ सिंह और थाना प्रभारी अजित कुमार राहत बचाव कार्य में लगे हैं। तीनों महिला नारायणपुर थाना क्षेत्र की बतायी जा रही हैं। इनकी पहचान 30 साल की शहनाज बीबी, 25 साल की जुबैदा बीवी और 20 साल की मेहनाज खातून के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि ये महिलाएं यहां से मिट्टी निकाल कर बेचती हैं। सोमवार को जब ये अंदर गहरे गड्ढे में थीं, उसी समय चूना मिट्टी की पहाड़ी भरभरा कर गिर गयी। वे उसी में दब गयीं।

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version