जमशेदपुर। सरायकेला- खरसावां पुलिस को डीजीपी के निर्देश पर चलाये गये विशेष ड्राइव में बड़ी सफलता मिली है। गुप्त सूचना के आधार पर चांडिल इलाके से होकर गुजरने वाले एनएच- 33 पर उरमाल के समीप एक आॅटो में बैठकर जा रहे दो संदिग्ध लोगों को गिरफ्तार किया गया। तलाशी के क्रम में उनके पास से एक कार्बाइन, एक देसी कट्टा, चार नौ एमएम का जिंदा कारतूस, एक 314 बोर की गोली, दो मोबाइल बरामद किया। दोनों संदिग्धों का नाम सीताराम सूरी और लाल सिंह महली हैं। वे प्रतिबंधित माओवादी संगठन के सदस्य बताये जा रहे हैं। पुलिस ने दोनों को हिरासत में लेकर आॅटो भी जब्त कर लिया है। बताया जाता है कि पुलिस के समक्ष दोनों ने कई नक्सली घटनाओं में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली है। दोनों के खिलाफ अड़की, मुरहू और तमाड़ थाना में कई मामले दर्ज होने की बात जिले के एसपी ने बतायी। वैसे जिला पुलिस के लिए इसे बड़ी कामयाबी के रूप में देखी जा रही है।
चांडिल से माओवादी संगठन के दो नक्सली गिरफ्तार
Previous Articleबिहार के रण में क्षेत्रीय क्षत्रपों की हुंकार
Next Article अवैध खनन के दौरान हादसे में तीन महिलाओं की मौत