रांची। भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा की 23-24 अक्टूबर को होने वाली दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यसमिति बैठक की तैयारियां शुरू हो गई हैं। मंगलवार को प्रदेश कार्यालय में संचालन समिति एवं विभिन्न विभागों के प्रभारियों की बैठक हुई।

बैठक में उपस्थित प्रदेश संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह ने प्रभारियों को निर्देश देते हुए कहा कि कार्यकर्ता समर्पित भाव से कार्यसमिति बैठक को सफल बनाने का लक्ष्य निर्धारित करें। सभी प्रभारी अपने अपने तय जबाबदेही पर कार्य करना शुरू करे। उन्होंने कहा कि सभी कार्यकर्ता इस कार्यसमिति बैठक को ऐतिहासिक बनाने के लिए जुट जाएं। देश भर से आने वाले अतिथियों का स्वागत-सत्कार में कही कोई कमी नही रहे, कार्यकर्ता इस बात का विशेष रूप से ध्यान रखे।

झारखंड आने के बाद अतिथियों का आदर-सत्कार इस भाव से करे कि उन्हें यहां के कार्यकर्ताओं से अपनत्व का भाव प्रकट हो। उन्होंने कहा कि अतिथियों के यहां से जाने के बाद राज्य की अच्छी छवि एवं अच्छी यादें लेकर जाएं। इस बात को कार्यकर्ता सुनिश्चित करेंगे। बैठक में मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष समीर उरांव, मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष शिवशंकर उरांव, प्रदेश उपाध्यक्ष गंगोत्री कुजूर, एडवर्ड सोरेन आदि उपस्थित थे। वहीं दूसरी ओर भाजपा अनुसूचित जनजाति राष्ट्रीय कार्यसमिति बैठक के लिए कार्यक्रम विभाग के प्रभारियों का गठन किया गया है।

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version