Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Wednesday, June 11
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»स्पोर्ट्स»क्रिकेट»IPL 2021: केएस भरत आखिरी गेंद से पहले क्या सोच रहे थे? मैच के बाद किया खुलासा
    क्रिकेट

    IPL 2021: केएस भरत आखिरी गेंद से पहले क्या सोच रहे थे? मैच के बाद किया खुलासा

    sonu kumarBy sonu kumarOctober 9, 2021No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली. आईपीएल 2021 (IPL 2021) के लीग स्टेज का जैसा अंत होना था, वैसा ही हुआ. रॉयल चैलेंजर्स और दिल्ली कैपिटल्स (RCB vs DC) के बीच आखिरी मुकाबला खेला गया और इसका नतीजा भी आखिरी गेंद पर ही आया. केएस भरत (KS Bharat) ने दिल्ली के तेज गेंदबाज आवेश खान (Avesh Khan) की अंतिम गेंद पर छक्का जड़ आरसीबी को रोमांचक जीत दिलाई. हालांकि, मैच का नतीजा किसी के हक में भी जा सकता था. क्योंकि आखिरी ओवर में आरसीबी को जीतने के लिए 15 रन बनाने थे. आवेश खान की पहली पांच गेंद में 10 रन ही आए थे.

    ऐसे में आरसीबी को इस मुकाबले को जीतने के लिए अंतिम गेंद पर 5 रन और चाहिए थे. यानी छक्का लगाकर ही मैच जीता जा सकता था. किसी भी बल्लेबाज के लिए आखिरी गेंद पर ऐसा करना आसान नहीं था. लेकिन भरत ने दिल्ली के अरमानों पर पानी फेरते हुए छक्का जड़ दिया और अपनी टीम की झोली में जीत डाल दी. भरत ने नाबाद 78 रन बनाए और उन्हें प्लेय़र ऑफ द मैच चुना गया.

    मैच के बाद उन्होंने यह खुलासा किया कि आखिरी गेंद से पहले उनके दिमाग में क्या चल रहा था? और ग्लेन मैक्सवेल के साथ उनकी क्या बातचीत हुई. भरत ने कहा कि आखिरी गेंद पर जीतना वाकई खास है. मैं बता नहीं सकता कि आखिरी गेंद पर मैच खत्म करके कैसा महसूस कर रहा हूं. इस ओवर के दौरान मैं और मैक्सवेल लगातार बात कर रहे थे. वो मेरा हौसला बढ़ा रहे थे. मैं किसी भी वक्त नर्वस महसूस नहीं कर रहा था. मैं सिर्फ एक गेंद पर फोकस रहा था और वाइड के बाद आखिरी गेंद पर मौके की तलाश में था और मुझे यह मिल गया.

    मैं मुफ्त में आने वाली चीज पर विश्वास नहीं करता: भरत
    भरत ने आगे कहा कि मैं स्पिनरों के खिलाफ अपनी बल्लेबाजी पर काम करता हूं. मैं मुफ्त में आने वाली किसी भी चीज में विश्वास नहीं करता, इसलिए मैं इसके लिए कड़ी मेहनत करता हूं और इसी का नतीजा है कि दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मैं मैच को आखिरी गेंद पर खत्म कर पाया.

    इस विकेटकीपर बल्लेबाज ने विराट कोहली (4) और देवदत्त पडिक्कल (0) के सस्ते में आउट होने के बाद एबी डिविलियर्स और मैक्सवेल के साथ अहम पार्टनरशिप की. उन्होंने पहले डिविलियर्स के साथ तीसरे विकेट के लिए 49 और फिर मैक्सवेल के साथ चौथे विकेट के लिए 100 से ज्यादा रन जोड़ते हुए आरसीबी को जीत दिला दी.

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous ArticleNavratri 2021: किस राशि वाले को मां के किस रूप की करनी चाहिए पूजा, जानें क्या मिलता है लाभ?
    Next Article कार्रवाई: लखनऊ-मुंबई पुष्पक एक्सप्रेस में लूट और 20 साल की लड़की से सामूहिक दुष्कर्म, पुलिस ने चार आरोपियों को पकड़ा
    sonu kumar

      Related Posts

      भारत ए बनाम इंग्लैंड लायंस: कोटियन-कंबोज की शानदार साझेदारी, दूसरा अनौपचारिक टेस्ट ड्रॉ

      June 10, 2025

      एफआईएच प्रो लीग: रोमांचक मुकाबले में नीदरलैंड ने भारत को 3-2 से हराया

      June 10, 2025

      आईपीएल खिताब जीतने पर कोहली ने कहा-ये जीत आत्मा को सुकून दे रही है

      June 4, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • डिटेंशन सेंटर से फरार तीन बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार, हजारीबाग पुलिस को बड़ी कामयाबी
      • बॉक्स ऑफिस पर ‘हाउसफुल-5’ का जलवा, 100 करोड़ के क्लब में शामिल
      • बॉक्स ऑफिस पर ‘ठग लाइफ’ की रफ्तार थमी, फिल्म को नहीं मिला दर्शकों का प्यार
      • भारत ए बनाम इंग्लैंड लायंस: कोटियन-कंबोज की शानदार साझेदारी, दूसरा अनौपचारिक टेस्ट ड्रॉ
      • एफआईएच प्रो लीग: रोमांचक मुकाबले में नीदरलैंड ने भारत को 3-2 से हराया
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version