आजाद सिपाही संवाददाता
धनबाद। मुंबई के हाइप्रोफाइल ड्रग्स मामले में धनबाद जिले के कतरास निवासी व्यवसायी मनीष राजगढ़िया को भी गिरफ्तार किया गया है। इसी मामले में फिल्म स्टार शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान भी गिरफ्तार है। मनीष कतरास मस्जिद पट्टी का रहनेवाला है। मनीष राजगढ़िया के साथ उसके एक दोस्त अवीन साहू की भी गिरफ्तारी हुई है। मनीष राजगढ़िया के पास से एनसीबी ने ड्रग्स भी बरामद किया है। मनीष का पूरा कारोबार अभी ओड़िशा के राउरकेला से चल रहा है। वहां उसकी स्पंज आयरन की फैक्ट्री है। उसके पिता उदय राजगढ़िया भी राउरकेला में ही रहते हैं। कतरास में मनीष के चाचा आकाश राजगढ़िया और विक्रम उर्फ विक्की राजगढिय्Þाा रहते हैं।
अनिल गोयल के घर में हुई है शादी : मनीष राजगढ़िया का विवाह टिकियापाड़ा निवासी चर्चित कोयला व्यवसायी अनिल गोयल के घर में हुआ है। पिछले वर्ष ही उसकी शादी हुई थी। जानकार बताते है कि वह काफी अच्छा लड़का था। ड्रग्स रैकेट में फंसने पर सभी हैरान हैं।
ऐसे हुई गिरफ्तारी : एनसीबी ने 4 अक्टूबर को अनुसंधान को आगे बढ़ाते हुए आठ लोगों को गिरफ्तार किया था। इसमें मनीष भी शामिल था। एक आरोपित श्रेयस ने मनीष का नाम बताया था। मनीष के पास से हाइड्रोपोनिक वीड मिला था। हालांकि उसकी गिरफ्तारी क्रूज से नहीं की गयी है। बता दें कि तीन अक्टूबर को क्रूज पर हाइप्रोफाइल रेव पार्टी चल रही थी, जिस पर एनसीबी ने रेड मारी थी।