Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Wednesday, June 11
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»दुर्गा पूजा में साधारण होगा पूजा पंडाल, नहीं वितरित होंगे भोग-प्रसाद : डीसी
    Breaking News

    दुर्गा पूजा में साधारण होगा पूजा पंडाल, नहीं वितरित होंगे भोग-प्रसाद : डीसी

    azad sipahiBy azad sipahiOctober 8, 2021No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    – दुर्गा पूजा को लेकर उपायुक्त की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शांति समिति की हुई बैठक

    रामगढ़। रामगढ़ में दुर्गा पूजा के आयोजन को लेकर शुक्रवार को उपायुक्त माधवी मिश्रा की अध्यक्षता में समाहरणालय सभाकक्ष में जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक के दौरान उपायुक्त माधवी मिश्रा एवं पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार ने कहा कि कोरोना से बचाव के मद्देनजर इस वर्ष दुर्गा पूजा का आयोजन राज्य सरकार द्वारा जारी निर्देशों के साथ मनाया जाएगा।

    इस दौरान अनुमंडल पदाधिकारी जावेद हुसैन ने सभी प्रशासनिक तथा पुलिस पदाधिकारियों, विभिन्न दुर्गा पूजा समिति के प्रतिनिधियों आदि को जारी दिशा-निर्देशों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि इस वर्ष कहीं पर भी दुर्गा पूजा पंडाल का आयोजन किसी थीम पर नहीं होगा। मूर्ति की ऊंचाई 5 फीट तक ही होनी है। किसी भी प्रकार के खाद्य सामग्रियों से संबंधित फूड स्टॉल को पूजा पंडालों के आसपास लगाने की अनुमति नहीं है। ध्वनि विस्तारक यंत्रों यथा लाउडस्पीकर का प्रयोग केवल पूजा के दौरान मंत्र उच्चारण के लिए ही किया जाना है। किसी भी प्रकार के डीजे का इस्तेमाल नहीं किया जाना है।

    मेले के आयोजन पर भी पूर्ण रूप से प्रतिबंध है। श्रद्धालुओं को पंडाल के अंदर आने की अनुमति नहीं होगी। वे बैरिकेडिंग के बाहर से ही दर्शन कर सकते है। किसी भी समय पंडाल के अंदर पूजा समिति के 25 से ज्यादा सदस्य उपस्थित नहीं रहेंगे एवं 18 वर्ष से कम आयु के सदस्यों को पंडाल के अंदर आने की अनुमति नहीं होगी।

    बैठक के दौरान उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक ने शांति समिति के सभी सदस्यों को जानकारी दी कि पर्व के आयोजन के दौरान कहीं से भी अगर दिशानिर्देशों की अवमानना अथवा उल्लंघन से संबंधित मामला सामने आता है तो एफ आई आर दर्ज करते हुए कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इसके साथ ही उन पर आपदा प्रबंधन अधिनियम की सुसंगत धाराओं के तहत भी कार्रवाई की जाएगी।

    बैठक के दौरान उपायुक्त एवं एसपी के द्वारा सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों, अंचल अधिकारियों, थाना प्रभारियों आदि से उनके उनके क्षेत्रों में होने वाले दुर्गा पूजा आयोजन के संबंध में तथा लगने वाले पूजा पंडालों के संबंध में विस्तार से जानकारी ली गई। इस दौरान उन्होंने सभी को जल्द से जल्द शांति समिति की बैठक का आयोजन कर लोगों को दिशा निर्देशों से अवगत कराने तथा लगातार क्षेत्र भ्रमण कर सभी पूजा पंडालों में दिशा निर्देशों का शत प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया। इसके साथ ही उन्होंने सभी क्षेत्रों में असामाजिक तत्वों के खिलाफ धारा 107 की कार्रवाई करने का निर्देश दिया।

    एसपी ने सभी प्रशासनिक तथा पुलिस अधिकारियों को पर्व के शांतिपूर्ण आयोजन हेतु सोशल मीडिया पर विशेष रूप से ध्यान रखने तथा किसी भी प्रकार की अफवाह सामने आने पर त्वरित कार्रवाई करने का निर्देश दिया।

    मूर्ति विसर्जन के संबंध में जानकारी देते हुए एसपी ने कहा कि जिला प्रशासन द्वारा निर्धारित की गई जगह पर शांतिपूर्ण तरीके से से ही मूर्ति का विसर्जन किया जाना है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleड्रग्स पार्टीः आर्यन खान सहित 8 आरोपित जेल में शिफ्ट किए गए
    Next Article जापान के नए प्रधानमंत्री को फोन कर प्रधानमंत्री मोदी ने दी बधाई
    azad sipahi

      Related Posts

      डिटेंशन सेंटर से फरार तीन बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार, हजारीबाग पुलिस को बड़ी कामयाबी

      June 10, 2025

      मां की हत्या का आरोपित गिरफ्तार

      June 10, 2025

      कांग्रेस नेता राजकुमार रजक का आकस्मिक निधन

      June 10, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • डिटेंशन सेंटर से फरार तीन बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार, हजारीबाग पुलिस को बड़ी कामयाबी
      • बॉक्स ऑफिस पर ‘हाउसफुल-5’ का जलवा, 100 करोड़ के क्लब में शामिल
      • बॉक्स ऑफिस पर ‘ठग लाइफ’ की रफ्तार थमी, फिल्म को नहीं मिला दर्शकों का प्यार
      • भारत ए बनाम इंग्लैंड लायंस: कोटियन-कंबोज की शानदार साझेदारी, दूसरा अनौपचारिक टेस्ट ड्रॉ
      • एफआईएच प्रो लीग: रोमांचक मुकाबले में नीदरलैंड ने भारत को 3-2 से हराया
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version