Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, July 17
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»मां दुर्गा की भक्ति में डूबी राजधानी, हर जगह ढाक की धुन सुनायी पड़ रही
    Breaking News

    मां दुर्गा की भक्ति में डूबी राजधानी, हर जगह ढाक की धुन सुनायी पड़ रही

    azad sipahiBy azad sipahiOctober 13, 2021No Comments5 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    दुर्गा पूजा पंडालों में कोरोना गाइडलाइन का भी पूरा ध्यान रखा जा रहा

    रांची। आखिरकार मां की आस्था भक्तों को अपने पास खींच ही लायी। रांची शहर मां की भक्ति में डूबा हुआ है। हर जगह ढाक की धुन सुनायी पड़ रही है। इसके कारण भी श्रद्धालु अपने आपको पंडाल आने से रोक नहीं पा रहे हैं। पंडाल की साज-सजावट भले ही ज्यादा नहीं है, लेकिन मां की प्रतिमा मन को मोहनेवाली है। पंडाल परिसर में गाइडलाइन का पालन करते हुए दर्शन कराया जा रहा है।

    राजस्थान मित्र मंडल : श्रद्धालुओं में दिख रहा उत्साह
    षष्ठी के मुकाबले अष्टमी के दिन ज्यादा लोग नजर आ रहे हैं। प्रतिमा के पीछे का डिजिटल बैकग्राउंड काफी आकर्षक है। इस विजुअल स्क्रीन पर 36 तरह के विजुअल चलते हैं। श्रद्धालु अलग-अलग दृश्य देखने की मांग कर रहे हैं। लोग काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं। पंडाल में बच्चे भी नजर आ रहे हैं। पार्किंग की व्यवस्था भी अच्छे से की गयी है। जगराता का आयोजन किया गया है। लेकिन इसमें केवल समिति के सदस्यों को बैठने की अनुमति दी गयी है।

    बकरी बाजार: पंडाल परिसर में सुरक्षा का विशेष ध्यान
    श्रद्धालुओं की भीड़ के कारण रोड जाम हो गया है। पुलिस सुरक्षा बल के अलावा ट्रैफिक पुलिस भी पंडाल परिसर में तैनात हंै। हल्के साउंड में भजन बजाया जा रहा है। पंडाल के समीप दो डस्टबिन रखे गये हैं। पंडाल जितना सादा है, मूरत उतनी ही भव्य। ऐसी भव्य मूरत के दर्शन आखिर कौन नहीं करना चाहेगा।

    ओसीसी क्लब दुर्गा पूजा समिति: बिना मास्क श्रद्धालुओं को नहीं दिया जा रहा प्रवेश
    महिलाओं की सुरक्षा के लिए दो महिला सुरक्षाकर्मी को पंडाल में तैनात किया गया है। बिना मास्क पहने लोगों को पंडाल में प्रवेश नहीं दिया जा रहा है। साउंड के नाम पर केवल ढाक की धुन सुनायी दे रही है। बड़े पैमाने पर बैरिकेडिंग की गयी है। श्रद्धालु भी गाइडलाइन का पालन करते हुए दिखायी दे रहे हैं।

    चंद्रशेखर आजाद दुर्गा पूजा समिति: छोटी कलाकृतियां खींच रहीं ध्यान
    पंडाल देखने में भले सादा लग रहा है, लेकिन इसके पीछे की कड़ी मेहनत भी झलक रही है। थर्माकॉल से बनायी छोटी-छोटी कलाकृतियों से कारीगरों की मेहनत का अंदाजा लगाया जा सकता है। पंडाल मेन रोड में होने के कारण लोग अपने वाहनों को रोक कर भी माता के दर्शन कर रहे हैं। इसके कारण ट्रैफिक पर थोड़ा असर पड़ रहा है। आइस्क्रीम और गोलगप्पे के ठेले पर काफी भीड़ दिख रही है। प्रतिमा के समीप बैरिकेडिंग के अलावा और कहीं बैरिकेडिंग नहीं की गयी है।

    रांची रेलवे स्टेशन दुर्गा पूजा समिति: 1200 बांस से बनाया गया है पंडाल
    1200 बांस से बनाया गया यह पंडाल इस बार भी आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। श्रद्धालु अपने आपको यहां आने से रोक नहीं पा रहे हैं। लेकिन पिछली बार के मुकाबले इस बार उतनी भीड़ नहीं है। प्रवेश और निकास के लिए बड़ी जगह बनायी गयी है, लेकिन कुछ लोग एक ही द्वार से आवाजाही कर रहे हैं। जहां कुछ लोग गाइडलाइन का पालन करते दिख रहे हैं, तो कुछ बेपरवाह भी घूम रहे। सुरक्षा व्यवस्था में काफी कड़ाई की गयी है।

    आरआर स्पोर्टिंग दुर्गा पूजा कमेटी: चाइनीज टेंपल के आकार का बना है पंडाल
    चाइनीज टेंपल के आकार का बना यह पंडाल देखने में काफी मोहक है। पंडाल रोड के समीप होने के कारण जाम लगा हुआ है। पुलिस जाम को खोलने में लगी है। ठेले-खोमचों में भीड़ है। बैरिकेडिंग होने के बावजूद श्रद्धालु एक जगह जमा हो गये हैं। कोई मां की प्रतिमा के साथ सेल्फी लेने में व्यस्त है, तो कोई पंडाल का वीडियो बनाने में। गाड़ी पार्क करने की भी जगह नहीं बन पा रही है।

    पंच मंदिर दुर्गा पूजा समिति: बच्चे कर रहे मस्ती
    यहां बच्चे ज्यादा नजर आ रहे हैं। पंडाल छोटे आकार का होने के कारण मैदान में काफी जगह है। इसके कारण एक जगह ज्यादा भीड़ नहीं हो रही है। सुरक्षा बल भी तैनात हैं। आसपास काफी जगमगाहट है। दुकानों में लोगों की भीड़ जमा है। रास्ता छोटा होने के कारण वाहनों की आवाजाही में दिक्कत हो रही है।

    जतराटांड़ पूजा पंडाल :सेल्फी लेनेवालों की लग रही भीड़
    पंडाल में मां के दर्शन को श्रद्धलुओं की भीड़ उमड़ पड़ी है। श्रद्धालु माता की प्रतिमा के साथ सेल्फी ले रहे हैं। पंडाल के समीप लगी भेल-पूरी, चाट की दुकान में लोगों की अच्छी-खासी भीड़ देखी जा सकती है। कल की तुलना में आज श्रद्धालुओं की भीड़ अधिक है। पंडाल की पूजा समिति की ओर से लोगों को अनाउंसमेंट के जरिये जिला प्रशासन के द्वारा दिये गये दिशा निर्देशों का पालन करवाया जा रहा है। लोगों के बीच शारीरिक दूरी बनाये रखने के लिए यहां के वालंटियर पंडाल के चारों ओर मौजूद रह कर लोगों से शारीरिक दूरी बनाये रखने के लिए कह रहे हैं।

    बांधगाड़ी दुर्गा पूजा समिति: मां की प्रतिमा है आकर्षक

    पंडाल में मां के दर्शन करने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी है। मां की प्रतिमा इतनी आकर्षक है कि आनेवाला हर व्यक्ति मां की प्रतिमा और पंडाल के डेकोरेशन के साथ सेल्फी ले रहा है। दूरदराज से अपने परिवारों के साथ आये लोग यहां ठहर कर मां से अपनी मनोकामना की पूर्ति के लिए वरदान मांग रहे हैं। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए जिला पुलिस बल की यहां मौजूदगी है। साथ रास्ते से गुजरनेवाले श्रद्धालु पंडाल के निकट आकर माता का दर्शन कर आशीर्वाद मांग रहे हैं। अपने माता-पिता के साथ आए छोटे बच्चे खिलौनों की दुकान में टूट पड़े हैं।

    स्वर्ण जयंती क्लब दुर्गा पूजा समिति: शारीरिक दूरी का किया जा रहा पालन
    पंडाल का उद्घाटन होते ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी है। प्रतिमा लोगों को काफी आकर्षित कर रही है। मां के दर्शन करने आये श्रद्धालु मां की प्रतिमा के साथ सेल्फी ले रहे हैं। शारीरिक दूरी का पालन कराने के लिए पंडाल के मुख्य गेट पर घेरा लगाया गया है। यहां शारीरिक दूरी का पालन होता भी दिख रहा है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleराष्ट्रपति से मिले सरयू राय, सौंपा ज्ञापन
    Next Article रांची में इंसान की बलि, आरोपित गिरफ्तार
    azad sipahi

      Related Posts

      दो घंटे की मूसलाधार बारिश से बेहाल हुआ जमशेदपुर, 200 से अधिक घरों में घुसा नाले का पानी

      July 17, 2026

      डिमना लेक में युवक की डूबने से मौत, तीन घंटे बाद मिला शव

      July 17, 2026

      झारखंड देश का सबसे खनिज संपन्न राज्य, लेकिन खदानें बंद और जनता बेहाल: बाबूलाल मरांडी

      July 16, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • दो घंटे की मूसलाधार बारिश से बेहाल हुआ जमशेदपुर, 200 से अधिक घरों में घुसा नाले का पानी
      • डिमना लेक में युवक की डूबने से मौत, तीन घंटे बाद मिला शव
      • झारखंड देश का सबसे खनिज संपन्न राज्य, लेकिन खदानें बंद और जनता बेहाल: बाबूलाल मरांडी
      • आरएसएस कार्यालय बमबाजी मामले में एनआईए की दबिश, लोहरदगा में पांच ठिकानों पर छापेमारी
      • अशोक नगर चोरी मामले में पुलिस को बड़ी सफलता, बंगाल से बरामद हुई वारदात में इस्तेमाल जगुआर कार
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version