Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Tuesday, June 10
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»राष्ट्रपति से मिले सरयू राय, सौंपा ज्ञापन
    Breaking News

    राष्ट्रपति से मिले सरयू राय, सौंपा ज्ञापन

    azad sipahiBy azad sipahiOctober 13, 2021No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email
    • जमशेदपुर में नगर निकाय के गठन में हस्तक्षेप का किया आग्रह
    • अपनी पुस्तक समय का लेख भेंट किया

    रांची। जमशेदपुर पूर्वी विधायक सरयू राय ने बुधवार को राष्ट्रपति रामनाथ कोविद से मुलाकात की और उन्हें ज्ञापन सौंपकर जमशेदपुर में जन सहभागिता युक्त नगर निकाय के गठन के लिए सार्थक हस्तक्षेप का अनुरोध किया। ज्ञापन के जरिये उन्होंने कहा कि विधायक होने के नाते मैं वर्षों से प्रयत्न कर रहा हूं कि जमशेदपुर में एक विधि-सम्मत नगर निकाय का गठन राज्य सरकार करे। वर्ष 2005 में राज्य सरकार ने जमशेदपुर में नगर निगम गठित करने का निर्णय किया था। विधान सभा से इसके लिए एक अधिनियम पारित हुआ था। परंतु यह निर्णय लागू नहीं हो सका।

    संविधान सम्मत नहीं
    उन्होंने कहा कि जमशेदपुर में अभी तक जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति ही पूर्ववत कार्यरत है, जो संविधान सम्मत नहीं है। जमशेदपुर एक वृहतर शहरी क्षेत्र है। 74वें संविधान संशोधन के बाद एक वर्ष के भीतर यहां पर नगर निगम या औद्योगिक शहर की स्थापना होनी चाहिये थी। परंतु ऐसा न होकर संक्रमणशील शहरी क्षेत्रों के लिये संशोधन के पूर्व में गठित की गई जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति ही यहां पर अभी भी कार्यरत है। नतीजा यहां के नागरिक सामान्य नगरपालिका सेवाएं प्राप्त करने तथा एक विधि-सम्मत नगर निकाय का गठन करने में अपना वैधानिक योगदान देने के संविधान सम्मत अधिकार से लंबे समय से वंचित हैं। इसलिए जमशेदपुर के नागरिकों को नगर निकाय गठन का संविधान प्रदत्त अधिकार दिलाने तथा जमशेदपुर में एक संविधान सम्मत नगर निकाय के गठन का मार्ग प्रशस्त करने के लिए केन्द्र, राज्य सरकार और अन्य सक्षम प्राधिकार को इस दिशा में शीघ्रातिशीघ्र निर्णय लेने का निर्देश दें।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleछत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री ने हेमंत सोरेन को आदिवासी महोत्सव में शामिल होने का आग्रह किया
    Next Article मां दुर्गा की भक्ति में डूबी राजधानी, हर जगह ढाक की धुन सुनायी पड़ रही
    azad sipahi

      Related Posts

      राज्यपाल ने भगवान बिरसा मुंडा की 125वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की

      June 9, 2025

      भाजयुमो ने यातायात पुलिस के व्यवहार में सुधार की मांग को लेकर एसएसपी को सौंपा पत्र

      June 9, 2025

      बिरसा मुंडा का 125वां शहादत दिवस धूमधाम से मनाया गया

      June 9, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • भारत ने पिछले 11 वर्षों में विभिन्न क्षेत्रों में तेजी से परिवर्तन देखा: प्रधानमंत्री मोदी
      • ठाणे में चलती लोकल ट्रेन से गिरकर 6 यात्रियों की मौत, सात घायल
      • प्रधानमंत्री ने भगवान बिरसा मुंडा को उनके बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि दी
      • हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल ने श्री महाकालेश्वर भगवान के दर्शन किए
      • ‘हाउसफुलृ-5’ ने तीसरे दिन भी की जबरदस्त कमाई, तीन दिनों का कलेक्शन 87 करोड़
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version