रामगढ़ (आजाद सिपाही)। अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन रामगढ़ शाखा के तत्वधान में शुक्रवार को शहर के चट्टी बाजार स्थित मारवाड़ी धर्मशाला में दीपावली मेला का शुभारंभ किया गया। जिसका विधिवत उद्घाटन छावनी परिषद की नामित सदस्य कीर्ति गौरव, अरुणा जैन व अन्य सदस्यों ने संयुक्त रूप से भगवान गणेश की प्रतिमा पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलित कर की। इससे पूर्व अतिथि के आगमन पर समिति के सदस्यों ने बुके व मुकुट पहनाकर स्वागत किया। मौके पर छावनी परिषद की नामित सदस्य कीर्ति गौरव ने कहा कि अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन के द्वारा महिलाओं को सशक्तिकरण की दिशा में बेहतर काम कर रही है। इससे, महिलाएं आत्मनिर्भर बनकर समाज को सही दिशा देगी। उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री भी देश की महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में कई कार्य कर रहे हैं। जिससे महिलाएं आत्मनिर्भर बन रही है। उन्होंने महिलाओं को आह्वान करते हुए कहा कि ऐसे मेले में खरीदारी कर लोगों का हौसला अफजाई करने की जरूरत है।

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version