कोडरमा (आजाद सिपाही)। प्रोजेक्ट इंपैक्ट के माध्यम से सरकारी स्कूलों में शिक्षा की गुणवत्ता, आधारभूत संरचना आदि में सुधार लाने के लिए प्रयास किया जा रहा है। आज उपायुक्त आदित्य रंजन द्वारा परियोजना बालिका उच्च विद्यालय कोडरमा व अनुमंडल पदाधिकारी मनीष कुमार द्वारा बिरसा सांस्कृति भवन में जिले के विभिन्न स्कूल के 130 शिक्षकों को प्रशिक्षण दिया गया। उपायुक्त आदित्य रंजन ने सभी शिक्षकों को संबोधित करते हुए कहा कि हम सब लोगों को मिलकर सरकारी स्कूल की व्यवस्था को सुधार लाना है, एक ऐसा स्कूल बनाना है, जहां सभी बच्चे नामांकन कराना चाहे। स्कूल में सुधार के लाने के लिए हमेशा मंथन करें। हमें अपने स्कूल को संस्थागत रूप से विकास करना है। स्कूल में मूलभूत सुविधाएं बेहतर करना है। स्कूल में बच्चों के बेहतर शिक्षा का वातावरण स्थापित करना है। उन्होंने सभी शिक्षकों से कहा कि अपने अपने पोषण क्षेत्र अंतर्गत टोला टैंगिंग करें और गांव व टोला का भ्रमण कर बच्चों के स्कूल आने के लिए प्रेरित करें। सभी बच्चों के अभिभावकों के नंबर साथ रखें और जो बच्चे स्कूल नहीं आते हैं, उनके अभिभावकों का काउंसलिंग करें। स्कूलों में अधिक से अधिक बच्चों का नामांकन हो, ये सुनिश्चित करें। अनुमंडल पदाधिकारी मनीष कुमार ने स्कूली बच्चों के विभिन्न खेल के माध्यम से पढ़ाई के साथ साथ शारिरिक विकास करने से संबंधित शिक्षकों को प्रशिक्षण दिया। एसडीएम श्री कुमार द्वारा शिक्षकों को कई गेम्स खेलाया गया और उन्होंने कहा कि स्कूल के बच्चों के विभिन्न तरह.के गेम्स का आयोजन कर उनका शारिरिक विकास करें। प्रत्येक दिन स्कूल में अलग-अलग तरीके से अभिवादन करें। उन्होंने कहा कि बच्चों को हमेशा वास्तविक चीजों से अवगत करायें। बच्चों के भविष्य का निर्माण करें। मौके पर जिला शिक्षा अधीक्षक,प्रशिक्षु उप समाहर्ता संतोष कुमार, सांराश जैन, गिरेंद्र टुटी, मैथिली, पीएसयू सदस्य राजदेव महतो व अन्य मौजूद रहे।
Palamu Division
Kolhan Division
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.



