टाटीझरिया (आजाद सिपाही)। टाटीझरिया प्रखंड के दुधमटिया में वन रक्षाबंधन सह प्रर्यावरण मेला का आयोजन शुक्रवार को किया गया। यह दुधमटिया के लिए 27 वर्षगांठ रजत जयंती के रूप में मनाया गया। यह वन का रक्षाबंधन 7अक्टुबर 1995 से प्रारंभ हुआ था । कार्यक्रम की शुरूआत सुबह योगासन से हुआ। सुबह वन प्रेमियों ने वन देवी की पुजा अर्चना होने के बाद रक्षासूत्र बांध कर किया। पुजा अर्चना में आरसीसीएफ केसरी, डीएफओ सोरभ चंद्रा,रेंजर सुरेश राम,संस्थापक महादेव महतो,प्रमुख संतोष मंडल, मुखिया सुरेश यादव, सुरेंद्र प्रसाद सिंह,प्रमेश्वर यादव, खेमलाल महतो, कैलाश पति सिंह, मिथलेश पाठक, मुकेश साव, मथुरा साव, महेश अग्रवाल,होपन सिंह समेत अन्य उपस्थित थे। सांस्कृतिक कार्यक्रम के मुख्य मंच का उद्घाटन अतिथियों के द्वारा किया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रखंड क्षेत्र के विद्यालयों के बच्चों के द्वारा किया गया वहीं विभिन्न संस्थाओं के द्वारा जागरूकता स्टाल लगाया गया। अंत में सभी बच्चों के बीच पुरस्कार का वितरण किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि मांडू विधायक जय प्रकाश पटेल उपस्थित हुए। विधायक ने कहा कि पेड़ हमलोगो के लाभदायक है। अगर आप एक पेड़ काटते हैं तो दस पेड़ लगाने का काम करें । मंच संचालन शिक्षक सुरेंद्र प्रसाद सिंह ने किया। कार्यक्रम में स्कूली बच्चों और गुरूप के द्वारा मनमोहक गीत गाकर मन मोह लिया। सुरक्षा के लिए टाटीझरिया थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार अपने दल बल के साथ उपस्थित हुए। मेला में वन विभाग के अधिकारी एवं स्थानीय वन प्रेमी में डीएफओ सोरभ चंद्रा, रेंजर सुरेश राम, पर्यावरणविद्ध महादेव महतो, सुरेंद्र प्रसाद सिंह, सुधा कुमारी, श्रीधर कुमार, मथुरा साव, खेमलाल महतो, प्रमेश्वर यादव, मुकेश साव, चंदन ठाकुर, मुलचंद ठाकुर, जगदीश यादव, सुरेंद्र यादव, उपेंद्र कुमार पाण्डेय, स्वास्तिका कुमारी, रवि वर्णवाल, रविंद्र यादव, सुरेंद्र प्रसाद, शम्भु सिंह, चोलो प्रजापति, कौलेश्वर मिश्रा, बब्लु प्रजापति, झुनझुन गुप्ता, छक्कन गोप, विजय पांडेय, लालमोहन महतो रजनीकांत चौधरी समेत अन्य उपस्थित हुए।
वन प्रेमियों की उमड़ी भीड़, रजत अमृत महोत्सव के रूप में लगा पर्यावरण मेला
Previous Articleझामुमो की बैठक: हेमंत ने पार्टी नेताओं से कहा- हर परिस्थिति से निपटने को रहें तैयार, झारखंड में कभी हो सकता है चुनाव
Next Article परासी टू खैरा सड़क निर्माण का हुआ भूमिपूजन