Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, May 19
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»दुनिया»बाइडन का बड़ा हमला: पाकिस्तान खतरनाक देश, बिना सामंजस्य के जुटाए परमाणु हथियार
    दुनिया

    बाइडन का बड़ा हमला: पाकिस्तान खतरनाक देश, बिना सामंजस्य के जुटाए परमाणु हथियार

    azad sipahiBy azad sipahiOctober 15, 2022Updated:October 15, 2022No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email
    • -अमेरिकी राष्ट्रपति ने इटली और हंगरी पर भी साधा निशाना

    वाशिंगटन । अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने पाकिस्तान पर जोरदार हमला किया है। उन्होंने पाकिस्तान को बेहद खतरनाक देश करार देते हुए बिना सामंजस्य परमाणु हथियार जुटाने का आरोप लगाया। अमेरिकी राष्ट्रपति ने इटली और हंगरी पर भी निशाना साधा है। अमेरिकी मध्यावधि चुनाव के लिए धन संकलन से जुड़े एक कार्यक्रम के दौरान बाइडन ने कहा कि पाकिस्तान दुनिया के सबसे खतरनाक देशों में से एक है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान ने बिना किसी सामंजस्य के परमाणु हथियार जुटा रखे हैं। यह स्थिति पूरी दुनिया के लिए खतरनाक है। बाइडन ने हंगरी और इटली पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र के मसले पर दुनिया भर में जारी चर्चाओं को देखें तो आपको सच्चाई नजर आएगी। नाटो का सदस्य होने के बावजूद हंगरी लोकतंत्र को लेकर गंभीर नहीं है।

    उल्लेखनीय है कि हंगरी के प्रधानमंत्री विक्टर ओरबान को रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन का काफी करीबी माना जाता है। इसी तरह उन्होंने इटली की भूमिका पर भी सवाल खड़े किये। उन्होंने पाकिस्तान, हंगरी और इटली जैसे देशों से सावधान रहने की बात भी कही। पाकिस्तान को लेकर बाइडन के बयान से पाकिस्तान की उम्मीदों को झटका लगा है। हाल ही में पाकिस्तान के सेना प्रमुख जनरल कमर जावेद बाजवा ने अमेरिका की यात्रा की है। उन्होंने अमेरिकी रक्षा मंत्री के साथ कई और नेताओं से मुलाकात भी की थी।

    माना जा रहा था कि बाजवा की यह मुलाकात अमेरिका और पाकिस्तान के रिश्तों के लिए अहम साबित होगी। पाकिस्तान के वित्त मंत्री भी इस समय अमेरिका दौरे पर हैं। अब बाइडन के इस बयान से एक बार फिर अमेरिका-पाकिस्तान के रिश्तों में पड़ी दरार सामने आ गई है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleकेंद्र से पैसे मांगो तो, ‘भूत-बैताल’ छोड़ देते : हेमंत सोरेन
    Next Article सीआइएसएफ ने की छापेमारी, हजारो बोरा कोयला जब्त
    azad sipahi

      Related Posts

      रूस ने यूक्रेन पर दागे 273 ड्रोन, अबतक का सबसे बड़ा हमला

      May 18, 2025

      चीन की विमान कंपनियों ने नेपाल का कानून मानने से क्या इनकार, सरकार को नहीं देतीं टैक्स

      May 18, 2025

      अमेरिका में जन्मजात नागरिकता पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई शुरू, जून में फैसला संभव

      May 16, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • मारा गया लश्कर-ए-तैयबा का डिप्टी चीफ सैफुल्लाह खालिद, भारत में कई आतंकी हमलों का था मास्टर माइंड
      • भारत-पाक संघर्ष के समय आइएसआइ के संपर्क में थी ज्योति मल्होत्रा
      • मोरहाबादी स्टेज को ध्वस्त करने का कारण बताये राज्य सरकार : प्रतुल शाहदेव
      • मंईयां सम्मान योजना महज दिखावा : सुदेश
      • JSCA के नए अध्यक्ष बने अजय नाथ शाहदेव, सौरभ तिवारी सचिव चुने गए
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version