आजाद सिपाही संवाददाता
रांची। रविवार को झामुमो के वरिष्ठ नेता सुप्रियो भट्टाचार्य ने भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और सांसद दीपक प्रकाश को निशाने पर लिया। उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि भाजपा बार-बार पुरानी परंपरा का निर्वहन करती है। झूठ बोलो, जोर से बोलो और बार-बार बोलो। आॅनलाइन तरीके से यह दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी बनती है। मिस्ड कॉल से आतंकी घटना में शामिल लोग भी इसके सदस्य बन जाते हैं। राजस्थान में भी मिस्ड कॉल से सदस्य बना दिये जाते हैं। अब झारखंड के गांवों में भाजपा अपनी सरकार होने की बात कर रही है। यहां भी खेला शुरू हुआ है। मिस्ड कॉल के सहारे पार्टी सदस्य बनाये गये लोगों के आधार पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष कह रहे हैं कि गांव में हमारी सरकार है। वास्तव में यह सच्चाई से मुंह मोड़ने वाली बात है। मिस्ड कॉल वाले प्रतिनिधियों को ही सम्मेलन आयोजित कर भाजपा सम्मानित करनेवाली है। मोमेंटम झारखंड की तरह इसकी सच्चाई भी सामने आयेगी। वर्तमान में हेमंत सोरेन की जो प्रतिबद्धता है, लोकप्रियता है, उससे इनकी हताशा सामने आ रही है। सत्ता हाथ से जाने के बाद भाजपा विधवा विलाप में है।
सत्ता जाने के बाद विधवा विलाप में लगी भाजपा : सुप्रियो भट्टाचार्य
Previous Articleचतरा में मिट्टी की चाल धंसने से तीन बच्चियों की मौत, दो घायल
Related Posts
Add A Comment