Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, May 18
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»अमित अग्रवाल और राजीव कुमार के खिलाफ चार्जशीट दाखिल
    Breaking News

    अमित अग्रवाल और राजीव कुमार के खिलाफ चार्जशीट दाखिल

    azad sipahiBy azad sipahiOctober 15, 2022Updated:October 15, 2022No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    आजाद सिपाही संवाददाता
    रांची। प्रवर्तन निदेशालय (इडी) ने शुक्रवार को मनी लाउंड्रिंग मामले में कोलकाता के व्यवसायी अमित अग्रवाल और रांची हाइकोर्ट के अधिवक्ता राजीव कुमार के खिलाफ चार्जशीट दाखिल कर दिया। जांच के दौरान इडी ने माना है कि व्यवसायी अमित ने एक जनहित याचिका में बाधा पहुंचाने के लिए घूस देने के लिए एप्रोच किया और घूस दी। अधिवक्ता राजीव कुमार ने घुस की रकम स्वीकार कर ली। इस मामले में दोनों दोषी हैं। इडी ने पहला आरोपी अमित को माना है। वहीं दूसरा राजीव को। दोनों फिलहाल जेल में बंद हैं। इडी ने चार्जशीट में कोलकाता पुलिस पर भी सवाल उठाया है। साथ ही यह भी लिखा है कि जांच को प्रभावित करने की कोशिश की गयी थी।
    अमित अग्रवाल ने पैसा दिया था, जिसे अधिवक्ता ने स्वीकार कर लिया था। चार्जशीट में लिखा गया है कि दुर्गापुर के व्यवसायी सोनू अग्रवाल ने अधिवक्ता राजीव और उनके बेटे अभेद के लिए फ्लाइट की टिकट की व्यवस्था की थी। डील के मुताबिक पैसा कोलकाता में पहले जिस जगह देने की बात थी, वहां नहीं दिया गया। इसे दूसरी जगह मॉल में दिया गया। मॉल में क्यों पैसा दिया गया, इसका जवाब अमित अग्रवाल नहीं दे पाये। यहीं से साजिश की शुरूआत की बू भी आती है।
    अमित ने किये हैं चौंकानेवाले खुलासे
    वकील राजीव कुमार कैश कांड में कोलकाता के व्यवसायी अमित अग्रवाल को इडी ने रिमांड पर लिया था। शुक्रवार को रिमांड की अवधि खत्म हो गयी। इसके बाद उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। इडी ने अमित अग्रवाल को फिर से रिमांड पर लेने के लिए अदालत से आग्रह नहीं किया, जिसके बाद कोर्ट ने उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। इडी की टीम कोलकाता के साल्टलेक आवास से व्यवसायी अमित अग्रवाल को पूछताछ के लिए रांची लायी थी। उन्हें गिरफ्तार कर लिया था। उसके बाद बाद रिमांड पर लेकर छह दिनों तक उससे पूछताछ की गयी। जानकारी के अनुसार इन छह दिनों की रिमांड के दौरान अमित अग्रवाल ने इडी के समक्ष कई चौंकाने वाले खुलासे किये हैं।

    60 दिन पूरा करने से पहले चार्जशीट
    इडी ने राजीव कुमार को 17 अगस्त को रिमांड पर लिया था। ऐसे में 60 दिन का समय पूरा होने के पहले ही इडी ने राजीव कुमार के मामले में शुक्रवार को चार्जशीट दाखिल कर दिया। आपको बता दें कि कोलकाता पुलिस के एआरएस विभाग ने हैरिसन स्ट्रीट में अवस्थित व्यावसायिक परिसर से बीते 31 जुलाई की रात को 50 लाख नकद के साथ अधिवक्ता राजीव कुमार को गिरफ्तार किया था। उसके बाद से ही वह पहले कोलकाता की जेल में थे। बाद में इडी ने पूछताछ के लिए राजीव कुमार को 12 दिनों की रिमांड पर भी लिया था। वह अभी रांची जेल में बंद हैं।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleकैश कांड और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में इडी की कार्रवाई
    Next Article छह चुनावी राज्यों में प्रचार के पहले राउंड में भाजपा को एडवांटेज
    azad sipahi

      Related Posts

      झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन का मतदान शुरू

      May 18, 2025

      चार धाम यात्रा पर निकली बस हुई दुर्घटनाग्रस्त, पांच गंभीर

      May 18, 2025

      बादल छाने से गर्मी से राहत, बारिश की संभावना

      May 18, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन का मतदान शुरू
      • चार धाम यात्रा पर निकली बस हुई दुर्घटनाग्रस्त, पांच गंभीर
      • बादल छाने से गर्मी से राहत, बारिश की संभावना
      • ऑपरेशन सिंदूर: पीएम मोदी ने शशि थरूर को दी बड़ी जिम्मेदारी
      • सेना के सम्मान में कांग्रेस की जय हिंद सभा 20 मई से : केशव महतो कमलेश
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version