Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, June 6
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Jharkhand Top News»कांग्रेस की पदयात्रा उलिहातू से शुरू, जुटे नेता-विधायक और कार्यकर्ता
    Jharkhand Top News

    कांग्रेस की पदयात्रा उलिहातू से शुरू, जुटे नेता-विधायक और कार्यकर्ता

    adminBy adminOctober 10, 2022No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची। झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी की ओर से सोमवार को धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की जन्मस्थली खूंटी जिला के उलिहातू गांव से राज्य स्तरीय भारत जोड़ो पदयात्रा शुरू की गयी। इस पदयात्रा में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर, कांग्रेस विधायक दल के नेता आलमगीर आलम, झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा, मंत्री बन्ना गुप्ता, पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सुखदेव भगत, पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष बंधु तिर्की और पूर्व केंद्रीय मंत्री और झारखंड में भारत जोड़ो यात्रा के संयोजक सुबोधकांत सहाय सहित बड़ी संख्या में पार्टी के नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए। जगह-जगह लोगों ने नेताओं का स्वागत भी किया। पदयात्रा शुरू करने से पहले कांग्रेसी नेताओं ने धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। पदयात्रा उलिहातू से रांची के कोकर स्थित बिरसा समाधि स्थल तक आयेगी। इस दो दिवसीय पदयात्रा के दौरान कांग्रेसी नेता राज्य में ज्वलंत मुद्दों पर स्थानीय लोगों के साथ चर्चा करेंगे।

    भारत जोड़ो यात्रा के उद्देश्यों को जन-जन तक पहुंचाना है: राजेश ठाकुर
    प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने कहा कि देश के अंदर जिस प्रकार से नफरत की राजनीति को बढ़ावा दिया जा रहा है, उसके विपरीत राहुल गांधी के नेतृत्व में महती आंदोलन भारत जोड़ो यात्रा चल रही है। उसके उद्देश्यों को लेकर जन जन तक पहुंचना है। समाज में बढ़ रही नफरत, बेरोजगारी, कमरतोड़ महंगाई के खिलाफ आमजनों को जागृत करने का भी काम करना है। इस यात्रा के दौरान प्रदेश के सभी प्रखंडों में एक हजार नये सदस्य बनाने हैं। सशक्त बूथ कमेटी का गठन करना, प्रखंड मंडल एवं पंचायत स्तर तक सशक्त कांग्रेस कमेटी का गठन सुनिश्चित कराना, प्रखंडों में अनिवार्य रूप से कार्यालय की स्थापना कराना है। राहुल गांधी को 2024 के लोकसभा चुनाव में देश का प्रधानमंत्री बना कर कांग्रेस पार्टी को राष्ट्र सेवा का मौका मिले, ऐसा संभव करना है।

    वहीं, मंत्री आलमगीर आलम ने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा के माध्यम से समाज में फैली नफरत को मिटाना है। हमारी यह यात्रा प्रदेश के सभी जिले में प्रखंड और पंचायतों में जायेगी।

    jharkhand latest news jharkhand news ranchi news top hindi news jharkhand
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleक्रिकेट के बाद फिल्मी दुनिया में किस्मत आजमायेंगे रांची के राजकुमार धोनी
    Next Article मुलायम सिंह यादव के निधन पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा: राजनीति के एक युग का अंत हो गया
    admin

      Related Posts

      लाभार्थियों के खातों में ट्रांसफर की गयी मंईयां सम्मान योजना की राशि

      June 5, 2025

      लैंड स्कैम : अमित अग्रवाल ने सुप्रीम कोर्ट से मांगी बेल

      June 5, 2025

      राज्यपाल ने पर्यावरण दिवस व गंगा दशहरा की दी शुभकामनाएं

      June 5, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • लाभार्थियों के खातों में ट्रांसफर की गयी मंईयां सम्मान योजना की राशि
      • लैंड स्कैम : अमित अग्रवाल ने सुप्रीम कोर्ट से मांगी बेल
      • राज्यपाल ने पर्यावरण दिवस व गंगा दशहरा की दी शुभकामनाएं
      • देश में कोरोना के सक्रिय मामले बढ़कर हुए 4866, पिछले 24 घंटे में 7 लोगों को मौत
      • प्रधानमंत्री, गृहमंत्री सहित प्रमुख नेताओं ने मुख्यमंत्री योगी को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version