Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, June 7
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Jharkhand Top News»क्रिकेट के बाद फिल्मी दुनिया में किस्मत आजमायेंगे रांची के राजकुमार धोनी
    Jharkhand Top News

    क्रिकेट के बाद फिल्मी दुनिया में किस्मत आजमायेंगे रांची के राजकुमार धोनी

    adminBy adminOctober 10, 2022No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची। रांची के राजकुमार महेंद्र सिंह धोनी क्रिकेट, विज्ञापन और खेती के कारोबार में सफलता हासिल करने के बाद फिल्मी दुनिया में अपनी किस्मत आजमायेंगे। माही ने अपना प्रोडक्शन हाउस खोल लिया है। इसका नाम धोनी इंटरटेनमेंट रखा गया है। इस प्रोडक्शन हाउस के बैनर तले तेलुगु, मलयालम और तमिल में फिल्में बनायी जायेंगी। लेट्स सिनेमा ने ट्वीट कर धोनी के प्रोक्डशन हाउस का पोस्टर शेयर किया है। पोस्टर में माही का साइड व्यू नजर आ रहा है। ब्लेजर में माही हैंडसम लग रहे हैं।

    माही और साक्षी के पास होगा प्रोक्डशन हाउस का स्वामित्व
    रिपोर्ट्स की मानें तो प्रोडक्शन हाउस का स्वामित्व माही और उनकी पत्नी साक्षी के पास होगा। इस प्रोडक्शन हाउस के हेड के रूप में विकास हसीजा को चुना गया है। माही के प्रोडक्शन हाउस ने अभी तक रोअर आॅफ द लायन, ब्लेज टू ग्लोरी और द हिडन हिंदू जैसे प्रोजेक्ट्स पर काम किया है।

    तमिल फिल्म इंडस्ट्री से धोनी का पहले से है जुड़ाव
    बता दें कि आइपीएल में धोनी चेन्नई सुपर किंग्स की तरफ से खेलते हैं। इसी वजह से उनकी तमिलनाडु में फैन फॉलोइंग की लिस्ट काफी लंबी है। धोनी का तमिल फिल्म इंडस्ट्री से पहले से जुड़ाव रहा है। क्रिकेटर अपनी बायोपिक एमएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी के प्रमोशन में भी शामिल थे। यह फिल्म कई भाषाओं में रिलीज हुई थी। उनकी बायोपिक ने साउथ के राज्यों में भी अच्छी कमाई की थी। तमिलनाडु में धोनी को फैंस थाला यानी नेता कह कर बुलाते हैं।

    पहले ही आयी थी खबर धोनी फिल्मों की दुनिया में रखेंगे कदम
    बताते चलें कि कुछ दिन पहले खबर आयी थी कि क्रिकेट की पिच पर सफल होने के बाद माही फिल्मों की दुनिया में कदम रखेंगे। रिपोर्ट्स में कहा गया था कि धोनी तमिल फिल्म में प्रोड्यूशर के तौर पर डेब्यू करने वाले हैं। हालांकि उस समय इसको लेकर आॅफिशियल अनाउंसमेंट नहीं की गयी थी। अब जाकर प्रोक्डशन हाउस को लेकर आॅफिशियली अनाउंसमेंट कर दी गयी है।

     

    jharkhand latest news jharkhand news ranchi news top hindi news jharkhand
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleरांची: बीजूपाड़ा से बरहे तक सड़क निर्माण में 86 लोगों की जमीन का होगा अधिग्रहण, नोटिस जारी
    Next Article कांग्रेस की पदयात्रा उलिहातू से शुरू, जुटे नेता-विधायक और कार्यकर्ता
    admin

      Related Posts

      प्रधानमंत्री ने चिनाब रेलवे पुल का किया उद्घाटन, वंदेभारत ट्रेन को दिखाई हरी झंडी

      June 6, 2025

      मुख्यमंत्री ने गुपचुप कर दिया फ्लाईओवर का उद्घाटन, ठगा महसूस कर रहा आदिवासी समाज : बाबूलाल

      June 6, 2025

      अलकतरा फैक्ट्री में विस्फोट से गैस रिसाव से कई लोग बीमार, सड़क जाम

      June 6, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • प्रधानमंत्री ने चिनाब रेलवे पुल का किया उद्घाटन, वंदेभारत ट्रेन को दिखाई हरी झंडी
      • मुख्यमंत्री ने गुपचुप कर दिया फ्लाईओवर का उद्घाटन, ठगा महसूस कर रहा आदिवासी समाज : बाबूलाल
      • अलकतरा फैक्ट्री में विस्फोट से गैस रिसाव से कई लोग बीमार, सड़क जाम
      • लाभार्थियों के खातों में ट्रांसफर की गयी मंईयां सम्मान योजना की राशि
      • लैंड स्कैम : अमित अग्रवाल ने सुप्रीम कोर्ट से मांगी बेल
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version