रांची। झारखंड राजस्व सेवा संघ ने पिछले 16 सितंबर से चल रहे राजस्व उप निरीक्षकों की हड़ताल को जायज करार दिया है। संघ के महासचिव शशिभूषण सिंह ने मुख्यमंत्री से हड़ताल को खत्म कराने की मांग की है। संघ के महासचिव ने कहा है कि राजस्व कर्मियों की हड़ताल के कारण राज्य में राजस्व से संबंधित सारे कार्य ठप पड़े हुए हैं। आमजनों को भी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

राजस्व कर्मियों की मुख्य मांगें
-राजस्व उप निरीक्षकों की मांगों में बेसिक ग्रेड पे में वृद्धि
-अंचल निरीक्षक सह कानूनगो को शतप्रतिशत प्रोन्नति से भरना
-सीमित परीक्षा में शामिल होने के लिए न्यूनतम सेवा अवधि पांच वर्ष करना
-राजस्व प्रोटेक्शन एक्ट लागू करना
-राजस्व उप निरीक्षकों को लैपटॉप और अन्य नेट सुविधा प्रदान करना
-क्षेत्र भ्रमण के लिए दो पहिया वाहन उपलब्ध कराना
-हल्का इकाई का पुनर्गठन करना।
-राजस्व उप निरीक्षकों के रिक्त पदों को अविलंब भरने.

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version