आजाद सिपाही संवाददाता
रांची। चेन्नई सुपरकिंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धौनी ने आगामी मार्च-अप्रैल 2023 में होनेवाली इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की तैयारी शुरू कर दी है। धोनी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें वह नेट्स में हेलमेट और पैड पहने हुए दिख रहे हैं। इसमें वह स्थानीय खिलाड़ियों के साथ बल्लेबाजी का अभ्यास करते दिख रहे हैं। इसके अलावा फिटनेस के लिए वह जिम में पसीना भी बहा रहे हैं। धोनी आखिरी बार आर्इाीएल 2022 में मैदान पर दिखे थे, जिसमें उन्होंने 14 मैच खेले और 33.14 की औसत से कुल 232 रन बनाये। इस दौरान वह छह मौकों पर नाबाद रहे और एक अर्धशतक भी जड़ा। धौनी आइपीएल के सबसे सफल कप्तानों में से एक हैं। उनकी कप्तानी में सीएसके ने चार बार आइपीएल का खिताब जीता है। सीएसके की टीम 2010, 2011, 2018 और 2021 में चैंपियन रही है। इसके अलावा टीम पांच बार उप विजेता भी रही है। बता दें कि आइपीएल 2022 में धोनी ने कप्तानी छोड़ दी थी और रविंद्र जडेजा को उनकी जगह कप्तान बनाया गया था, लेकिन बीच सीजन में जडेजा की जगह धोनी को फिर से कप्तान बनाया गया था। माना जा रहा है आने वाले सीजन में धोनी ही टीम की कमान संभालेंगे। धोनी जब रांची में होते हैं, तो अपनी कार और बाइक्स पर रांची की सड़कों को नाप कर पुरानी यादें ताजा करते हैं। उनके पास कई बाइक्स और कारें हैं, जो उनके गैराज की शोभा बढ़ा रहे हैं। अभी वह रांची में हैं और अभ्यास के लिए जेएससीए स्टेडियम भी जा रहे हैं। हाल ही में वह अपनी निसान जोगा और यामाहा आरडी 350 के साथ स्पॉट भी हुए। पीली रंग की यामाहा की यह बाइक मॉडिफाइड करवायी गयी है और इसके पेट्रोल टैंक पर माही के फेवरेट नंबर ‘सात’ का स्टीकर भी लगा है।
Palamu Division
Kolhan Division
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.



