Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, June 8
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»बोकारो के जाने-माने चिकित्सक डॉ इरफान पर फायरिंग, बाल-बाल बचे
    Breaking News

    बोकारो के जाने-माने चिकित्सक डॉ इरफान पर फायरिंग, बाल-बाल बचे

    azad sipahiBy azad sipahiOctober 3, 2022Updated:October 3, 2022No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    आजाद सिपाही संवाददाता
    बोकारो। बोकारो जिला के सेक्टर 12 थाना क्षेत्र के तेतुलिया में शनिवार रात शहर के मशहूर सर्जन डॉक्टर इरफान पर जानलेवा हमला हुआ। डॉक्टर इरफान चास मुस्कान अस्पताल से मकदूमपुर स्थित अपने घर जा रहे थे। उसी क्रम में को-आॅपरेटिव तेतुलिया सीमा पर दो अपराधियों ने डॉक्टर की कार पर फायरिंग की। अपराधियों ने कुल पांच राउंड गोली चलायी, जो डॉक्टर की कार के शीशे में फंस कर रुक गयी। इस हमले में डॉक्टर बिल्कुल सुरक्षित हैं, लेकिन इस घटना के बाद से डॉक्टर और उनका परिवार डरा हुआ है। इस घटना के बाद से डॉक्टर इरफान के घर पर उनके शुभचिंतकों का तांता लग गया। घटना की जानकारी मिलते ही सेक्टर 12 पुलिस के साथ बीएस सिटी और बालीडीह थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में लग गयी। एसपी के निर्देश पर जिला की सीमा सील कर अपराधियों को पकड़ने के लिए छापेमारी की जा रही है।

    मेरी किसी से दुश्मनी नहीं : डॉक्टर इरफान
    डॉक्टर इरफान अंसारी ने कहा कि किसी के साथ उनकी कोई दुश्मनी नहीं है और हाल में किसी से कोई विवाद भी नहीं हुआ है। ऐसे में ये घटना उनकी समझ से परे है। बताया कि घटनास्थल के आसपास रहने वाले लोगों को वह अच्छे से जानते हैं। जिन युवकों ने उन पर गोली चलायी है, वे यहां के वासी नहीं हैं। पुलिस घटना से संबंधित सभी तथ्यों को खंगाल रही है। वहीं डॉक्टर जिस इलाके में रहते हैं, वह जमीनी विवाद का इलाका है। साथ ही इलाके में गैंगस्टर और शूटरों का दबदबा भी रहता है, जिससे पुलिस उस बिंदु पर भी इसकी जांच कर रही है।

    डॉक्टर पर हमला मतलब सरकार पर हमला : बन्ना
    स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता डॉक्टर इरफान अंसारी के मखदुमपुर स्थित आवास पहुंचे। मंत्री ने उनसे घटना की जानकारी ली और बोकारो के डीसी और एसपी को चिकित्सक को सुरक्षा देने का निर्देश दिया। स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने कहा कि राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता जब तक हैं, तब तक अगर चिकित्सकों पर हमला होगा, तो उसे सरकार पर हमला माना जायेगा। उन्होंने कहा कि हमला सरकार पर है, तो जवाब भी मुंहतोड़ होगा। उन्होंने प्रशासन को जल्द से जल्द अपराधियों को गिरफ्तार करने का निर्देश दिया।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleमां भवानी आयीं, श्रद्धा की ज्योत से कोना-कोना दमक रहा
    Next Article मेदांता में मुलायम सिंह की हुई डायलिसिस, पोती की अपील-दादा की सलामती की दुआ करें
    azad sipahi

      Related Posts

      झारखंड में आदिवासी लड़कियों के साथ छेड़छाड़, बाबूलाल ने उठाए सवाल

      June 7, 2025

      पूर्व मुख्यमंत्री ने दुमका में राज्य सरकार पर साधा निशाना, झारखंड को नागालैंड-मिजोरम बनने में देर नहीं : रघुवर दास

      June 7, 2025

      गुरुजी से गुरूर, हेमंत से हिम्मत, बसंत से बहार- झामुमो के पोस्टर में दिखी नयी ऊर्जा

      June 7, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • झारखंड में आदिवासी लड़कियों के साथ छेड़छाड़, बाबूलाल ने उठाए सवाल
      • पूर्व मुख्यमंत्री ने दुमका में राज्य सरकार पर साधा निशाना, झारखंड को नागालैंड-मिजोरम बनने में देर नहीं : रघुवर दास
      • गुरुजी से गुरूर, हेमंत से हिम्मत, बसंत से बहार- झामुमो के पोस्टर में दिखी नयी ऊर्जा
      • अब गरीब कैदियों को केंद्रीय कोष से जमानत या रिहाई पाने में मिलेगी मदद
      • विकसित खेती और समृद्ध किसान ही हमारा संकल्प : शिवराज सिंह
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version