Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, June 14
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Jharkhand Top News»झारखंड के पूर्व सीएम बाबूलाल मरांडी ने हेमंत सोरेन को लिखा पत्र
    Jharkhand Top News

    झारखंड के पूर्व सीएम बाबूलाल मरांडी ने हेमंत सोरेन को लिखा पत्र

    जसीडीह जंक्शन का नाम बाबा बैद्यनाथ जंक्शन के नाम पर करने की मांग
    adminBy adminOctober 25, 2022No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची। झारखंड के पूर्व सीएम बाबूलाल मरांडी ने सीएम हेमंत सोरेन को पत्र लिखा है। इसमें उन्होंने पूर्व रेलवे अंतर्गत जसीडीह जंक्शन का नाम बाबा बैद्यनाथ जंक्शन के नाम पर करने की मांग की है। साथ ही लिखा है कि बाबा बैद्यनाथ धाम में हर साल लाखों की संख्या में श्रद्धालु द्वादश ज्योतिर्लिंग के दर्शन-पूजन करने आते हैं। पूरे भारत वर्ष ही नहीं, विदेशों से भी लाखों श्रद्धालु बाबा बैद्यनाथ की पूजा-अर्चना करने पहुंचते हैं। बाबा बैद्यनाथ की पहचान आध्यात्मिक एवं धार्मिक दृष्टिकोण से पूरे विश्व में प्रसिद्ध है। साथ ही उन्होंने लिखा है कि आपको अवगत कराना चाहूंगा कि जसीडीह जंक्शन का पुराना नाम बैद्यनाथ जंक्शन ही था और इसकी पुष्टि भी हाल ही में पूर्व रेलवे के महाप्रबंधक ने की है। 1874 से 1884 तक की रेलवे समय-सारणी में भी जसीडीह का नाम बैद्यनाथ जंक्शन ही था। इसलिए महाप्रबंधक, पूर्व रेलवे द्वारा जारी तत्कालीन रेलवे समय-सारिणी की छायाप्रति पत्र के साथ संलग्न कर रहा हूं।

    जसीडीह में उतरते हैं श्रद्धालु
    देश-विदेश से पहुंचने वाले लाखों श्रद्धालु बाबा बैद्यनाथ के दर्शन के लिए ट्रेन से जसीडीह स्टेशन पर ही उतरते हैं। इसलिए इसे पुन: बाबा बैद्यनाथ जंक्शन के नाम से जाना जाये। श्रद्धालुओं की आस्था से जुड़ी यह मांग उचित भी है। उन्होंने सीएम से अनुरोध किया है कि आप रुचि लेकर जसीडीह जंक्शन का नाम बदलने के लिए यथाशीघ्र केंद्र सरकार को आधिकारिक अनुशंसा भेजने का कष्ट करें।

    jharkhand latest news jharkhand news ranchi news top hindi news jharkhand
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleबिहार के मुख्य सचिव के साथ हुआ साइबर फ्रॉड
    Next Article अजंता सर्कस के जानवर जब्त, मालिक के खिलाफ एफआइआर दर्ज
    admin

      Related Posts

      Air India के सभी बोइंग विमानों की होगी जांच, अहमदाबाद प्लेन क्रैश के बाद DGCA का एलान

      June 13, 2025

      रांची में अब पब्लिक प्लेस में शराब पीना पड़ेगा भारी, पकड़े जाने पर एक लाख तक का जुर्माना

      June 13, 2025

      अपील खारिज, हाई कोर्ट ने जेपीएससी पर लगाया एक लाख का जुर्माना

      June 13, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • Air India के सभी बोइंग विमानों की होगी जांच, अहमदाबाद प्लेन क्रैश के बाद DGCA का एलान
      • एअर इंडिया के विमान की बम की धमकी के बाद थाईलैंड में आपात लैंडिंग
      • एयर इंडिया विमान दुर्घटना के राहत कार्यों में हर संभव मदद करेगी रिलायंस: अंबानी
      • शेयर बाजार में शुरुआती कारोबार में गिरावट, सेंसेक्‍स 769 अंक लुढ़का
      • रांची में अब पब्लिक प्लेस में शराब पीना पड़ेगा भारी, पकड़े जाने पर एक लाख तक का जुर्माना
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version