Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, May 18
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»पूर्व मंत्री केएन त्रिपाठी का कांग्रेस अध्यक्ष बनने का सपना टूटा
    Breaking News

    पूर्व मंत्री केएन त्रिपाठी का कांग्रेस अध्यक्ष बनने का सपना टूटा

    azad sipahiBy azad sipahiOctober 2, 2022Updated:October 2, 2022No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    आजाद सिपाही संवाददाता
    रांची। झारखंड के पूर्व मंत्री और कांग्रेस नेता केएन त्रिपाठी का कांग्रेस अध्यक्ष बनने का सपना टूट गया है। उनका नामांकन रद्द हो गया है। कांग्रेस के सेंट्रल इलेक्शन अथॉरिटी के चेयरमैन मधुसूदन मिस्त्री ने शनिवार (1 अक्टूबर 2022) को यह जानकारी दी। श्री मिस्त्री ने बताया कि केएन त्रिपाठी ने जो नामांकन फॉर्म दाखिल किया था, वह मापदंडों को पूरा नहीं कर रहे थे। हस्ताक्षर से भी जुड़ी समस्याएं थीं।

    इस वजह से रद्द हुआ केएन त्रिपाठी का नामांकन
    केएन त्रिपाठी ने शुक्रवार (30 सितंबर 2022) को कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए अपना नामांकन दाखिल किया था। शनिवार को स्क्रूटनी के दौरान उनके हस्ताक्षर में कुछ गड़बड़ी पायी गयी। इसके बाद उनके नामांकन को रद्द कर दिया गया। केएन त्रिपाठी समेत चार लोगों के नामांकन को हस्ताक्षर के कारणों की वजह से रद्द कर दिया गया। नामांकन वापस लेने की आखिरी तारीख अभी बाकी है।

    शुक्रवार तक 20 फॉर्म जमा हुए
    मधुसूदन मिस्त्री ने बताया कि अब तक जितने भी लोगों ने कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए नामांकन दाखिल किया है, वे 8 अक्टूबर तक नामांकन वापस ले सकते हैं। इसके बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पायेगी कि मैदान में कितने उम्मीदवार होंगे। शुक्रवार तक 20 फॉर्म जमा हुए थे। स्क्रूटनी कमेटी ने इनमें से चार को हस्ताक्षर से जुड़े मुद्दों की वजह से रद्द कर दिया।

    मैदान में दो उम्मीदवार-मल्लिकार्जुन खड़गे और शशि थरूर
    केंद्रीय निर्वाचन प्राधिकार के प्रमुख श्री मिस्त्री ने बताया कि अभी मैदान में दो प्रमुख उम्मीदवार हैं। एक मल्लिकार्जुन खड़गे और दूसरे शशि थरूर। श्री मिस्त्री ने कहा कि 8 अक्टूबर तक इंतजार करेंगे। अगर कोई नामांकन वापस नहीं लेता है, तो हम वोटिंग की प्रक्रिया शुरू करेंगे। बता दें कि 17 अक्टूबर 2022 को कांग्रेस अध्यक्ष के चुनाव की तिथि तय है। 19 अक्टूबर को मतगणना होगी और उसी दिन परिणाम घोषित कर दिये जायेंगे।

    राहुल गांधी ने कांग्रेस अध्यक्ष बनने से कर दिया था इंकार
    उल्लेखनीय है कि राहुल गांधी ने कांग्रेस अध्यक्ष बनने से इंकार कर दिया था। साथ ही यह भी स्पष्ट कर दिया था कि गांधी परिवार से कोई भी व्यक्ति कांग्रेस अध्यक्ष नहीं बनेगा। कांग्रेस पार्टी जिसे चाहे, अपना अध्यक्ष चुन ले। बता दें कि राहुल गांधी की नेतृत्व क्षमता पर कई सीनियर लीडर्स ने सवाल उठाये थे। इससे नाराज राहुल गांधी ने चुनाव लड़ने से साफ मना कर दिया। अभी वह भारत जोड़ो यात्रा पर हैं। दूसरी तरफ, कई नेता पार्टी छोड़ रहे हैं।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleछप्पन सेट के पंडाल का डॉ रामेश्वर उरांव ने किया उद्घाटन
    Next Article भागवत को राष्ट्रपिता कहनेवाले इमाम को कट्टरपंथियों ने दी धमकी
    azad sipahi

      Related Posts

      सेना के सम्मान में कांग्रेस की जय हिंद सभा 20 मई से : केशव महतो कमलेश

      May 17, 2025

      नीति आयोग की बैठक में ममता बनर्जी की उपस्थिति पर संशय

      May 17, 2025

      भाजपा के नेता सेना का अपमान कर रहे : सुप्रियो

      May 16, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • बच्चों के अधिकारों की रक्षा करता है किशोर न्याय अधिनियम : अन्नपूर्णा देवी
      • भारत ने मात्र डिफेंसिव मोड में ही चीनी हथियारों की पोल खोल दी, फुस्स हुए सारे हथियार
      • विराट कोहली को सम्मान देने पहुंचे फैंस, आसमान में भी दिखा अद्भुत नजारा
      • रूस ने यूक्रेन पर दागे 273 ड्रोन, अबतक का सबसे बड़ा हमला
      • चीन की विमान कंपनियों ने नेपाल का कानून मानने से क्या इनकार, सरकार को नहीं देतीं टैक्स
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version