Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, May 18
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»भागवत को राष्ट्रपिता कहनेवाले इमाम को कट्टरपंथियों ने दी धमकी
    Breaking News

    भागवत को राष्ट्रपिता कहनेवाले इमाम को कट्टरपंथियों ने दी धमकी

    azad sipahiBy azad sipahiOctober 2, 2022No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    आजाद सिपाही संवाददाता
    नयी दिल्ली। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक मोहन भागवत से मुलाकात और उन्हें राष्ट्रपिता बताने संबंधी बयान को लेकर आॅल इंडिया इमाम आॅगेर्नाइजेशन के प्रमुख उमेर अहमद इलियासी को ‘सर तन से जुदा’ करने की धमकियां मिल रही हैं। उन्हें ये धमकी भरे फोन कॉल्स इंग्लैड से आये थे। उन्होंने बताया की उन्हें इंग्लैंड से फोन कर एक शख्स ने पहले तो नाराजगी जताई फिर अपशब्दों का प्रयोग किया और अंत में धमकी दी। उन्होंने कहा कि मैंने दिल्ली पुलिस में इसकी शिकायत दी है। फोन में लगातार मिल रही धमकियों के बावजूद चीफ इमाम ने कहा कि मैं अपने शब्दों पर कायम हूं। मैंने मोहन भागवत को राष्ट्रपिता और राष्ट्रऋषि बोला था। मैं इन शब्दों को वापस नहीं लूंगा, परिणाम चाहे जो भी हो। पीएफआइ पर लगे बैन को लेकर उन्होंने कहा सरकार के पास पर्याप्त सबूत थे इसलिए कार्रवाई हुई है।

    22 सितंबर दिल्ली में कस्तूरबा गांधी मार्ग पर एक मस्जिद के बंद कमरे में मोहन भागवत करीब एक घंटे चीफ इमाम डॉ. उमर अहमद इलियासी के साथ रहे थे। किसी मुस्लिम धार्मिक संगठन के प्रमुख से आरएसएस चीफ की मस्जिद में यह पहली मुलाकात थी। इस दौरान इलियासी ने राष्ट्रपिता संबंधित बयान दिया था। उनका यह बयान कुछ राजनीतिज्ञों और कट्टरपंथियों को नहीं सुहाया। पुलिस को दी गयी अपनी शिकायत में इमाम ने बताया कि आरएसएस प्रमुख से मुलाकात के बाद से ही उनके मोबाइल पर भारत समेत अन्या देशों धमकी भरे कॉल आ रहे हैं। उन्होंने थाने में मामला दर्ज कराने के साथ ही इसकी जानकारी गृह सचिव व दिल्ली पुलिस कमिश्नर को भी दी है। उन्होंने बताया कि पीएफआइ को प्रतिबंधित करने का समर्थन करने पर भी वह कट्टपंथियों के निशाने पर हैं।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleपूर्व मंत्री केएन त्रिपाठी का कांग्रेस अध्यक्ष बनने का सपना टूटा
    Next Article स्वच्छ सर्वेक्षण 2022 में झारखंड बना सेकेंड टॉपर
    azad sipahi

      Related Posts

      मारा गया लश्कर-ए-तैयबा का डिप्टी चीफ सैफुल्लाह खालिद, भारत में कई आतंकी हमलों का था मास्टर माइंड

      May 18, 2025

      भारत-पाक संघर्ष के समय आइएसआइ के संपर्क में थी ज्योति मल्होत्रा

      May 18, 2025

      JSCA के नए अध्यक्ष बने अजय नाथ शाहदेव, सौरभ तिवारी सचिव चुने गए

      May 18, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • मारा गया लश्कर-ए-तैयबा का डिप्टी चीफ सैफुल्लाह खालिद, भारत में कई आतंकी हमलों का था मास्टर माइंड
      • भारत-पाक संघर्ष के समय आइएसआइ के संपर्क में थी ज्योति मल्होत्रा
      • मोरहाबादी स्टेज को ध्वस्त करने का कारण बताये राज्य सरकार : प्रतुल शाहदेव
      • मंईयां सम्मान योजना महज दिखावा : सुदेश
      • JSCA के नए अध्यक्ष बने अजय नाथ शाहदेव, सौरभ तिवारी सचिव चुने गए
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version