Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Wednesday, January 14
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Jharkhand Top News»झारखंड में 15 नवंबर से किसानों से धान खरीदने का काम शुरू करेगी सरकार
    Jharkhand Top News

    झारखंड में 15 नवंबर से किसानों से धान खरीदने का काम शुरू करेगी सरकार

    adminBy adminOctober 9, 2022No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची। राज्य सरकार स्थापना दिवस के मौके पर इस वर्ष 15 नवंबर से धान खरीदने का काम शुरू करेगी। इसके लिए किसानों को सूचना जारी की जाने लगी है। खरीफ मौसम 2022-23 में किसानों से धान लिये जाने के लिए जिले स्तर पर तैयारी शुरू कर दी गयी है। पलामू सहित अन्य जिलों में इसके लिए पहल शुरू है। किसानों से कहा गया है कि धान बिक्री करने को रजिस्ट्रेशन कराना जरूरी है। इसके लिए उन्हें अपने नजदीकी प्रखंड के अंचल अधिकारी से संपर्क करना चाहिए। वहां से आवेदन के सत्यापन के बाद इस पर कार्रवाई के मामले में जिला आपूर्ति कार्यालय का रोल होगा। यहीं से किसानों के रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया को अंतिम रूप दिया जायेगा।
    रजिस्ट्रेशन के समय रखें ध्यान
    किसानों से कहा गया है कि रजिस्ट्रेशन के लिए उन्हें निर्धारित फोटोयुक्त वैध पहचान पत्र की जरूरत होगी। आधार संख्या, मोबाइल नंबर, बैंक खाता विवरणी, कृषि कार्य हेतु प्रयुक्त भूमि का रकबा (खाता संख्या, प्लॉल संख्या सहित) की भी जानकारी चाहिए। सीओ कार्यालय और जिला आपूर्ति कार्यालय की मदद से निबंधन प्रक्रिया को अंतिम रूप दिया जाना है। निबंधित किसानों के आवश्यक सभी कागजात जिला आपूर्ति कार्यालयों द्वारा इ-उपार्जन पोर्टल पर अपलोड किये जायेंगे। साथ ही आॅनलाइन के माध्यम से पंजीकरण के लिए आवेदन किया जा सकता है। संबंधित प्रखंड के प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी, प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी के माध्यम से भी इ-उपार्जन पोर्टल पर इसके लिए आवेदन संभव है।

    आपके द्वार कार्यक्रम का भी मिल सकता है लाभ
    12 अक्टूबर से राज्य भर में राज्य सरकार के तीन साल पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आपकी योजना-आपकी सरकार-आपके द्वार कार्यक्रम प्रारंभ हो रहे हैं। इस कार्यक्रम के माध्यम से भी किसान रजिस्ट्रेशन के लिए प्रयास कर सकते हैं। सभी जरूरी डॉक्यूमेंट्स के साथ संबंधित सीओ से सत्यापन कराते हुए अपना आवेदन अंचल कार्यालय में या आपकी योजना-आपकी सरकार-आपके द्वार के लिए लगने वाले कैंप में भी जमा कर सकेंगे।

    jharkhand latest news jharkhand news ranchi news top hindi news jharkhand
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleरांची जिला बाल संरक्षण शाखा में कई पदों पर नियुक्ति
    Next Article दुमका से दिल्ली के लिए जल्द चलेगी बासुकिनाथधाम एक्सप्रेस
    admin

      Related Posts

      सोमा मुंडा हत्याकांड: परिजनों से मिले भाकपा माले नेता, न्याय के लिए आंदोलन की चेतावनी

      January 14, 2026

      झारखंड में बीजेपी को धार देंगे आदित्य साहू, बनाए गए नए प्रदेश अध्यक्ष

      January 14, 2026

      रामगढ़ के चितरपुर में मिले अंश और अंशिका, 2 जनवरी को रांची से किए गए थे अगवा

      January 14, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • सोमा मुंडा हत्याकांड: परिजनों से मिले भाकपा माले नेता, न्याय के लिए आंदोलन की चेतावनी
      • झारखंड में बीजेपी को धार देंगे आदित्य साहू, बनाए गए नए प्रदेश अध्यक्ष
      • रामगढ़ के चितरपुर में मिले अंश और अंशिका, 2 जनवरी को रांची से किए गए थे अगवा
      • षटतिला एकादशी पर आस्था का सैलाब, दोमुहानी और स्वर्णरेखा तट पर उमड़े श्रद्धालु
      • पोंगल पर प्रधानमंत्री मोदी ने तमिल युवाओं से सस्टेनेबल खेती की अपील की
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2026 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version