रांची। रांची जिला प्रशासन में बाल संरक्षण शाखा ने विभिन्न पदों के लिए नियुक्ति निकाली है। रांची जिले के अंदर चल रहे संप्रेक्षण गृह के लिए भंडारपाल सह लेखापाल आंकड़ा विश्लेषक (महिला) जिला प्रशासन की ओर से जारी नोटिफिकेशन के अनुसार लेखापाल के लिए बीकॉम के साथ हिंदी, इंग्लिश और कंप्यूटर की जानकारी होनी चाहिए। आंकड़ा विश्लेषक के लिए लिए सोशल वर्क, साइकोलॉजी, सोशियोलाजी में पीजी, स्नातक की डिग्री भी होनी चाहिए। इसके साथ बाल कल्याण या बाल संरक्षण के क्षेत्र में 2 सालों का अनुभव मांगा गया है। इसके लिए हर महीने 15,123 रुपये मनदेय दिया जायेगा। इन पदों की उम्र सीमा 30 से 40 वर्ष निर्धारित की गयी है। आवेदन 15 अक्टूबर तक जमा किया जा सकता है। जिला बाल संरक्षण इकाई, कमरा नंबर 111 बी ब्लॉक, रांची समाहरणालय भवन को स्पीड पोस्ट या रजिस्ट्री के द्वारा भेजना है।
Previous Articleनेशनल पीपुल्स पार्टी ने किया झारखंड प्रदेश कमेटी का पुनर्गठन
Related Posts
Add A Comment