Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, June 8
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Jharkhand Top News»गुरुनानक स्कूल के शिक्षक के कातिल चार साल बाद पकड़े गये
    Jharkhand Top News

    गुरुनानक स्कूल के शिक्षक के कातिल चार साल बाद पकड़े गये

    azad sipahiBy azad sipahiOctober 3, 2022Updated:October 3, 2022No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email
    • व्यावसायिक प्रतिद्वंद्विता में महिला शिक्षिका ने रची थी साजिश

    आजाद सिपाही संवाददाता
    रांची। रांची पुलिस ने चार साल बाद रांची के शिक्षक शिवप्रसाद की हत्या की गुत्थी को सुलझा लिया है। पुलिस के मुताबिक बायोलॉजी शिक्षिका श्वेता मालिनी ने ही केमिस्ट्री के शिक्षक शिवप्रसाद की हत्या की साजिश रची थी। पुलिस जांच में यह बाते सामने आयी कि शिक्षिका श्वेता मालिनी ने अपने ही सहयोगी रहे केमिस्ट्री के शिक्षक शिवप्रसाद की हत्या सुपारी देकर करवा दी थी। रांची पुलिस ने मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
    शिव प्रसाद की हत्या की साजिश रचने के आरोप में पुलिस ने बायोलॉजी शिक्षिका श्वेता मालिनी, कृष्णा प्रसाद के साथ-साथ गोली मारनेवाले दोनों शूटरों अशोक लकड़ा और रोहित सिंह को गिरफ्तार कर लिया है. 7 जुलाई 2018 को रांची के गुरुनानक स्कूल के शिक्षक शिव प्रसाद की हत्या लालपुर थाना क्षेत्र में कर दी गयी थी। इस हत्याकांड की गुत्थी को सुलझाने के लिए रांची पुलिस ने काफी मशक्कत की। अंतत: चार साल बाद उसने हत्या की गुत्थी सुलझायी।

    रांची के एसएसपी को जानकारी मिली कि रांची के होटवार जेल में बंद कृष्णा नाम के व्यक्ति का इस हत्याकांड से सीधा जुड़ाव है। पुलिस जब मामले की तफ्तीश में जुटी तब यह जानकारी मिली कि शिवप्रसाद पहले तनीषा कोचिंग सेंटर में पढ़ाया करते थे। उस कोचिंग सेंटर में कृष्णा प्रसाद नाम का व्यक्ति भी काम किया करता था, जो श्वेता मालिनी का काफी करीबी था। एक ठोस कड़ी मिलते ही सिटी डीएसपी और लालपुर थाना प्रभारी राजीव कुमार ने सबसे पहले कृष्णा से पूछताछ की, जिसमें उसने राज खोल दिये।

    उसने पुलिस को बताया कि उसने ही अशोक लकड़ा और रोहित सिंह नामक दो अपराधियों को शिवप्रसाद की हत्या के लिए 50 हजार की सुपारी एडवांस में दी थी। हत्या का सौदा दो लाख में तय हुआ था। जानकारी मिलने के बाद पुलिस की टीम ने छापेमारी कर अशोक और रोहित दोनों को गिरफ्तार कर लिया। इस पूरे मामले में सुपारी देने वाली श्वेता मालिनी को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। इस मामले में टेक्निकल एविडेंस के लिए पुलिस ने श्वेता मालिनी का सीडीआर भी निकाला है, जिसमें इस बात के सुबूत मिले हैं कि कृष्णा और श्वेता मालिनी के बीच काफी बातचीत हुई है। रांची एसएसपी ने बताया कि व्यावसायिक रंजिश की वजह से गुरुनानक के केमिस्ट्री शिक्षक शिवप्रसाद की हत्या की साजिश रची गयी थी।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleपीएम आवास योजना का पैसा लेकर घर नहीं बनानेवालों से वसूल होगी राशि
    Next Article मां भवानी आयीं, श्रद्धा की ज्योत से कोना-कोना दमक रहा
    azad sipahi

      Related Posts

      झारखंड में आदिवासी लड़कियों के साथ छेड़छाड़, बाबूलाल ने उठाए सवाल

      June 7, 2025

      पूर्व मुख्यमंत्री ने दुमका में राज्य सरकार पर साधा निशाना, झारखंड को नागालैंड-मिजोरम बनने में देर नहीं : रघुवर दास

      June 7, 2025

      गुरुजी से गुरूर, हेमंत से हिम्मत, बसंत से बहार- झामुमो के पोस्टर में दिखी नयी ऊर्जा

      June 7, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • झारखंड में आदिवासी लड़कियों के साथ छेड़छाड़, बाबूलाल ने उठाए सवाल
      • पूर्व मुख्यमंत्री ने दुमका में राज्य सरकार पर साधा निशाना, झारखंड को नागालैंड-मिजोरम बनने में देर नहीं : रघुवर दास
      • गुरुजी से गुरूर, हेमंत से हिम्मत, बसंत से बहार- झामुमो के पोस्टर में दिखी नयी ऊर्जा
      • अब गरीब कैदियों को केंद्रीय कोष से जमानत या रिहाई पाने में मिलेगी मदद
      • विकसित खेती और समृद्ध किसान ही हमारा संकल्प : शिवराज सिंह
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version