Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, June 12
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»इंटरपोल की 90वीं महासभा की बैठक शुरू, पीएम ने किया संबोधित
    Breaking News

    इंटरपोल की 90वीं महासभा की बैठक शुरू, पीएम ने किया संबोधित

    खतरा ग्लोबल हो तो एक्शन सिर्फ लोकल न हो: मोदी | प्रधानमंत्री ने अंतरराष्ट्रीय एजेंसी को खरी-खरी सुनायी
    adminBy adminOctober 18, 2022No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    आजाद सिपाही संवाददाता
    नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि आतंकवाद, भ्रष्टाचार, मादक पदार्थों की तस्करी, संगठित अपराध जैसे खतरे पहले से ज्यादा तेजी से बढ़ रहे हैं। जब संकट ग्लोबल हो तो प्रतिक्रिया सिर्फ लोकल नहीं हो सकती है। उन्होंने कहा कि इन खतरों से निपटने के लिए दुनिया के एकजुट होने का समय आ गया है। आज के समय में आतंकवाद सिर्फ भौतिक रूप में मौजूद नहीं है, बल्कि वह अब साइबर खतरों और ऑनलाइन कट्टरता के माध्यम से दायरा बढ़ा रहा है। प्रधानमंत्री ने अंतरराष्ट्रीय एजेंसी को खरी-खरी सुनायी।

    अपराध के लिए कोई सुरक्षित जगह नहीं होनी चाहिए:
    प्रधानमंत्री ने कहा कि भ्रष्टाचार और वित्तीय अपराध ने कई देशों के नागरिकों के हितों को नुकसान पहुंचाया है। भ्रष्टाचारी अपराध से जुटाये धन को दुनिया के दूसरे हिस्सों में जमा करते हैं। यह पैसा उस देश के नागरिकों का है, जहां से उन्होंने लिया है। आगे यह धनराशि खतरनाक गतिविधियों में इस्तेमाल की जाती है। यह टेरर फंडिंग का एक बड़ा स्रोत है। उन्होंने कहा कि संगठित अपराध के लिए कोई सुरक्षित जगह नहीं होनी चाहिए। एक जगह पर लोगों के खिलाफ ऐसे अपराध हर किसी के खिलाफ अपराध होते हैं, ये मानवता के खिलाफ अपराध होते हैं।

    भारत ने दुनिया को बेहतर बनाने के लिए बलिदान दिये:
    मोदी ने कहा कि भारत ने दुनिया को बेहतर बनाने के लिए बलिदान दिये हैं। हमारी पुलिस करीब 900 राष्ट्रीय और 10 हजार राज्यों के कानून के तहत अपने फर्ज को अंजाम देती है। उन्होंने कहा कि विविधता और लोकतंत्र को कायम रखने में भारत दुनिया के लिए एक केस स्टडी है। उन्होंने कहा कि पिछले 99 वर्षों में इंटरपोल ने 195 देशों में विश्व स्तर पर पुलिस संगठनों को जोड़ा है।

    195 देशों के प्रतिनिधि कर रहे शिरकत:
    इस महासभा में 195 देशों के प्रतिनिधि शिरकत कर रहे हैं। इनमें सदस्य देशों के मंत्री, पुलिस प्रमुख, केंद्रीय ब्यूरो के प्रमुख और वरिष्ठ पुलिस अधिकारी शामिल हैं। महासभा की बैठक नयी दिल्ली में 18 अक्टूबर से 21 अक्टूबर तक चलेगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबोधन के साथ ही इस महासभा की शुरूआत हुई। वहीं समापन भाषण केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह देंगे। प्रधानमंत्री ने महासभा के उद्घाटन के दौरान पोस्टल स्टांप और 100 रुपये का सिक्का भी जारी किया।

    दाऊद और सईद को कब सौंपोगे? पाक अफसरों ने साधी चुप्पी
    इंटरपोल की बैठक में शामिल होने भारत आये पाकिस्तानी अफसर को दाऊद इब्राहिम और लश्कर-ए-तैयबा के चीफ हाफिज सईद का नाम सुन कर ही सांप सूंघ गया। वे पल्ला झाड़ते हुए अपनी सीट पकड़ कर बैठ गये। दरअसल पाकिस्तान की सबसे बड़ी जांच एजेंसी फेडरल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी के डायरेक्टर जनरल मोहसिन बट से जब मीडिया कर्मियों ने सवाल करना चाहा तो वह पहले ही बोलने से इनकार करने लगे। हालांकि पत्रकार ने उनसे पूछ ही लिया कि पाकिस्तान कब दाऊद और आतंकी हाफिज सईद को भारत को सौंपेगा। इस पर पाकिस्तान अफसर ने चुप्पी साध ली।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleरिम्स में जल्द खुलेगा अमृत फार्मेसी स्टोर, हुआ एमओयू
    Next Article झारखंड में कोविड-19 के बाद भी प्रति व्यक्ति आय बढ़ी: हेमंत सोरेन 
    admin

      Related Posts

      दिल्ली के पश्चिम विहार में चली ताबड़तोड़ गोलियां, बदमाशों ने गुरु रंधावा के जिम को बनाया निशाना, लॉरेंस गैंग ने ली जिम्मेदारी

      June 11, 2026

      तृणमूल कांग्रेस को एक और झटका, राज्यसभा सांसद प्रकाश चिक बड़ाईक ने दिया इस्तीफा

      June 11, 2026

      मणिपुर में छह नागा नागरिकों की हत्या मामले की जांच एनआईए ने संभाली, फोरेंसिक जांच शुरू

      June 11, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • दिल्ली के पश्चिम विहार में चली ताबड़तोड़ गोलियां, बदमाशों ने गुरु रंधावा के जिम को बनाया निशाना, लॉरेंस गैंग ने ली जिम्मेदारी
      • तृणमूल कांग्रेस को एक और झटका, राज्यसभा सांसद प्रकाश चिक बड़ाईक ने दिया इस्तीफा
      • मणिपुर में छह नागा नागरिकों की हत्या मामले की जांच एनआईए ने संभाली, फोरेंसिक जांच शुरू
      • कल्याण बनर्जी ने अभिषेक के खिलाफ खोला मोर्चा, कानूनी पैरवी से किया किनारा
      • प्रधानमंत्री मोदी और लोकसभा अध्यक्ष ने तमिल अभिनेता भारतीराजा के निधन पर जताया शोक
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version