रांची। जनता दल यूनाइटेड पार्टी झारखंड में अपनी सियासी जमीन मजबूत करने में जुट गयी है। 16 अक्टूबर को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन उर्फ ललन सिंह का कार्यक्रम रांची में आयोजित होना है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद खीरू महतो ने रांची जिला अध्यक्ष समेत 18 प्रखंड के प्रखंड अध्यक्ष के नामों की घोषणा की है।

नीतीश कुमार की विचारधारा के साथ आगे बढ़ेगा झारखंड: खीरु महतो
प्रदेश अध्यक्ष खीरू महतो ने कहा कि जिले में संगठन के विस्तार से पार्टी मजबूत होगी। उन्होंने कहा कि रांची जिले में जदयू सबसे बड़ी ताकत के रूप में उभर कर सामने आयी है। जदयू अन्याय और भ्रष्टाचार के खिलाफ मजबूती से लड़ाई लड़ेगी। खीरु ने कहा कि नीतीश कुमार की विचारधारा के साथ झारखंड प्रगति के पथ पर आगे बढ़ेगा।
ये बने प्रखंड अध्यक्ष
सिल्ली निवासी हरेकृष्ण महतो को रांची जिला जदयू का जिला अध्यक्ष मनोनीत किया गया है। वहीं तमाड़-बिर सिंह महतो, बुंडू- चंद्रशेखर महतो, राहे- शत्रुध्न महतो, सोनाहातू-दुर्गा प्रसाद महतो, सिल्ली- रघुनाथ महतो, अनगड़ा- पवन कुमार महतो, नामकुम- अजय सिंह, ओरमांझी- संजय कुमार महतो, कांके-मनोज कुमार महतो, रातू- गजानन महतो, नगड़ी- सुरेश गोप, मांडर-असफाक अंसारी, खलारी- रविंद्रनाथ चौधरी, चान्हो- पारस सिंह, लापुंग- मनोज उरांव, इटकी- संजय लकड़ा, बेड़ो- बादल गोप, बुढ़मू- दीपक महतो बने। कार्यक्रम में मुख्यालय प्रभारी सह महासचिव श्रवण कुमार, प्रवक्ता सागर कुमार के अलावा अन्य नेता मौजूद रहे।

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version