Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, June 9
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Jharkhand Top News»मनी लांड्रिंग: इडी जांच के दायरे में आ सकते हैं कोलकाता के कारोबारी यश जालान, 1000 करोड़ के अवैध खनन का मामला
    Jharkhand Top News

    मनी लांड्रिंग: इडी जांच के दायरे में आ सकते हैं कोलकाता के कारोबारी यश जालान, 1000 करोड़ के अवैध खनन का मामला

    adminBy adminOctober 7, 2022No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची। अवैध खनन में मनी लांड्रिंग के तहत अनुसंधान कर रही इडी की टीम बहुत जल्द कोलकाता के एक कारोबारी यश जालान को भी आरोपित बना सकती है। यश जालान मेसर्स मैरिन इंफ्रालिंक लाजिस्टिक्स प्राइवेट लिमिटेड के संचालक हैं, जिनकी एक मालवाहक जहाज को इडी ने पूर्व में जब्त कर लिया था, जिसका परिचालन जेएमएम नेता पंकज मिश्रा और उनके सहयोगी दाहू यादव, बच्चू यादव के माध्यम से हो रहा था। उक्त जहाज पर अवैध तरीके से खनन किये गये पत्थर से लदे वाहनों को साहिबगंज में गंगा नदी पर ढोने का आरोप है।

    इडी के रडार पर आने वाले कोलकाता के ये तीसरे व्यवसायी
    करीब 1000 करोड़ के अवैध खनन मामले में जांच कर रही इडी ने पूर्व में कोलकाता के दो व्यवसायी अमित अग्रवाल और संजय चौधरी को अपने रडार पर रखा था। यश जालान कोलकाता के तीसरे ऐसे व्यवसायी हैं, जिनके विरुद्ध जल्द ही जांच शुरू होनी है।

    मालवाहक जहाज को इडी ने किया था जब्त
    इडी ने गत 26 जुलाई को साहिबगंज में गंगा नदी पर स्थित शुकरघाट से एक मालवाहक जहाज जब्त किया था, जिसकी कीमत करीब 33 करोड़ रुपये बतायी गयी थी। तब इस बात का खुलासा हुआ था कि बिना वैध दस्तावेज के स्टोन चिप्स का परिवहन हो रहा था। बाद में इस मामले में साहिबगंज के मुफ्फसिल थाने में प्राथमिकी भी दर्ज करायी गयी थी, जो फिलहाल अनुसंधान के अधीन है।

    बच्चू यादव ने जहाज का करवाया था परिचालन
    इडी को छानबीन में पता चला कि अवैध तरीके से स्टोन चिप्स के परिवहन की जानकारी यश जालान को भी थी। इडी ने उक्त मालवाहक जहाज के कैप्टन अजिजुल शेख का बयान भी कलमबद्ध किया था। अजिजुल शेख के अनुसार बच्चू यादव ने जहाज का परिचालन करवाया था। बच्चू यादव की अनुपस्थिति में दाहू यादव पत्थर और स्टोन चिप्स परिवहन आदि को देख रहा था। अधिकतर पत्थर और स्टोन चिप्स लदे ट्रक बिना खनन चालान के ही बिहार और बंगाल में भेजे जा रहे थे। इडी ने उक्त जहाज के सुपरवाइजर आनंद सिंह का भी बयान लिया था, जिसने यह स्वीकारा कि उक्त जहाज से अवैध तरीके से पत्थर और स्टोन चिप्स का परिवहन हो रहा था।

    यश जालान पर अवैध खनन में हिस्सेदार होने का है शक
    यश जालान पर अवैध खनन से आनेवाले काले धन में हिस्सेदार होने का शक है। उन्होंने अपना जहाज दाहू यादव को किराये पर दिया था, जिस पर अवैध तरीके से पत्थर का परिवहन हो रहा था। इडी को जांच के दौरान यश जालान और दाहू यादव के बीच एकरारनामा से संबंधित दस्तावेज भी मिले थे। इसमें प्रत्येक परिवहन में यश जालान को हिस्सा पहुंचने आदि की पुष्टि हुई है और दाहू यादव तथा यश जालान के बीच भारी मात्रा में रुपयों के लेन-देने की जानकारी मिली है। इडी को यह भी पता चला था कि गंगा नदी के रास्ते बिहार व बंगाल को भारी मात्रा में स्टोन चिप्स भेजा गया है।

    jharkhand latest news jharkhand news ranchi news top hindi news jharkhand
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleरांची के झिरी में कचरे का अंबार, साफ करने में खर्च होंगे 136 करोड़
    Next Article लोहरदगा की सामूहिक दुष्कर्म की पीड़िता का रिम्स में हालत नाजुक, इलाज को लेकर मेडिकल बोर्ड गठित
    admin

      Related Posts

      रांची में कोयला कारोबारी की गोली लगने से मौत, जांच में जुटी पुलिस

      June 8, 2025

      फ्लाईओवर पर स्टंट करने वाले युवक की हुई पहचान, बाइक बरामद

      June 8, 2025

      झारखंड में 15 के बाद मानसून के पहुंचने की संभावना

      June 8, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • रांची में कोयला कारोबारी की गोली लगने से मौत, जांच में जुटी पुलिस
      • एक साथ कई निशाने साध गया मोदी का ‘कूटनीतिक तीर’
      • चुनाव आयोग की दोबारा अपील, लिखित शिकायत दें या मिलने आएं राहुल गांधी
      • भारतीय वायु सेना ने किडनी और कॉर्निया को एयरलिफ्ट करके दिल्ली पहुंचाया
      • उत्तर ग्रीस में फिर महसूस किए गए भूकंप के झटके, माउंट एथोस क्षेत्र में दहशत का माहौल
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version