Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, June 13
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Jharkhand Top News»नगर निकाय चुनाव दिसंबर-जनवरी में संभव, चुनाव आयोग ने शुरू की तैयारी
    Jharkhand Top News

    नगर निकाय चुनाव दिसंबर-जनवरी में संभव, चुनाव आयोग ने शुरू की तैयारी

    adminBy adminOctober 16, 2022No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    आजाद सिपाही संवाददाता
    रांची। झारखंड में नगर निकाय का चुनाव दिसंबर 2022 से जनवरी 2023 के बीच होने की संभावना है। इसके लिए चुनाव आयोग ने अपनी ओर से तैयारी शुरू कर दी है। सोमवार को चुनाव आयोग सभी जिलों के अधिकारियों से बातचीत करेगा। यह पता करेगा कि जिलों में चुनाव संबंधित तैयारियों की क्या स्थिति है। जानकारी के अनुसार, बिना ओबीसी आरक्षण के नगर निकाय चुनाव कराने संबंधित राज्य सरकार के निर्णय के बाद झारखंड निर्वाचन आयोग ने इसकी तैयारियां तेज कर दी हैं। चुनाव आयोग दिसंबर एवं जनवरी माह में यह चुनाव कराना चाहता है। चुनाव आयोग में इसे लेकर तमाम आवश्यक तैयारियां पूरी की जा रही हैं।

    मतदाता सूची विखंडन की जानकारी लेगा आयोग
    राज्य निर्वाचन आयुक्त डीके तिवारी सोमवार को सभी उपायुक्त सह जिला निर्वाचन पदाधिकारियों के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग करेंगे। इस क्रम में वह सभी उपायुक्तों से चुनाव तैयारियों की जानकारी लेंगे। दिसंबर-जनवरी माह में चुनाव कराने को लेकर उनके साथ रायशुमारी करेंगे। इस दौरान चुनाव आयोग निकाय चुनाव को लेकर मतदान केंद्रों के सत्यापन तथा मतदाता सूची के विखंडन की स्थिति की भी जानकारी लेगा।

    एक चरण में हो सकता इस बार भी निकाय चुनाव
    राज्य निर्वाचन आयुक्त चुनाव की तैयारियों को लेकर अन्य दिशा-निर्देश भी देंगे। चुनाव में कितने सुरक्षा बलों और चुनाव कर्मियों की आवश्यकता पड़ेगी, इसकी भी चर्चा होगी। बता दें कि राज्य में निकाय चुनाव दिसंबर-जनवरी माह में संभावित है। इस माह के अंत तक या नवंबर के पहले सप्ताह में चुनाव की घोषणा हो सकती है। पिछले निकाय चुनाव की तरह इस बार भी एक चरण में एक ही दिन सभी निकायों में चुनाव हो सकता है।

    jharkhand latest news jharkhand news ranchi news top hindi news jharkhand
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleआशा किरण बारला ने एशियन चैंपियनशिप में जीता गोल्ड
    Next Article पीएम मोदी ने रांची और जमशेदपुर में किया डिजिटल बैंकिंग सेवा का शुभारंभ
    admin

      Related Posts

      हमदाबाद से लंदन जा रहा विमान दुर्घटनाग्रस्त, इमारत पर गिरने से भारी तबाही

      June 12, 2025

      लैंड स्कैम : बड़गाईं अंचल के हल्का कर्मी भानू प्रताप को बेल देने से इडी कोर्ट का इनकार

      June 12, 2025

      फ्लाईओवर पर दो युवकों की अमर्यादित रील वायरल, मंत्री ने लिया संज्ञान

      June 12, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • एयर इंडिया विमान हादसा: टाटा ग्रुप ने मृतकों के परिजनों के लिए एक-एक करोड़ रुपये की घोषणा की
      • अहमदाबाद में विमान दुर्घटना पर जमाअत-ए-इस्लामी हिंद ने दुख व्यक्त किया
      • हमदाबाद से लंदन जा रहा विमान दुर्घटनाग्रस्त, इमारत पर गिरने से भारी तबाही
      • मोदी सरकार ने प्रौद्योगिकी के इस्तेमाल को लोकतांत्रिक बनाया: अमित शाह
      • बांग्लादेश में रबींद्र नाथ टैगोर के पैतृक घर पर तोड़फोड़, भाजपा ने की घटना की निंदा
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version