आजाद सिपाही संवाददाता
रांची। राज्य में नगर निकायों के चुनाव की तैयारी जारी है। राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देश पर मतदाता सूची को फाइनल किये जाने का काम सभी चौबीसों जिले में जारी है। फिलहाल मतदाता सूची का प्रकाशन जिला स्तर पर 19 अक्टूबर से जारी होना शुरू है। आयोग के पत्रांक 2277, 30-9-22 के द्वारा आगामी नगरपालिका आम चुनाव 2022-23 के लिए जारी निर्देशों के आधार पर अलग-अलग जिलों में मतदाता सूची की तैयारी को अंतिम रूप दिया जा रहा है। इसी क्रम में 19 अक्टूबर को मतदाता सूची के प्रारूप का प्रकाशन हो चुका है। इस पर 29 अक्टूबर तक दावा और आपत्ति प्राप्त की जानी है। इसके बाद 4 नवंबर तक दावा और आपत्ति का निराकरण होगा। साथ ही मतदाता सूची का भी अंतिम प्रकाशन होगा।