Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Thursday, June 18
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Jharkhand Top News»सिमडेगा में कारोबारियों से लूट, अपराधियों ने की फायरिंग
    Jharkhand Top News

    सिमडेगा में कारोबारियों से लूट, अपराधियों ने की फायरिंग

    सिमडेगा में कारोबारियों से लूट, अपराधियों ने की फायरिंग, सांसद प्रतिनिधि को रिवॉल्वर की बट से मार कर घायल किया अपराधियों ने घूम-घूम कर फायरिंग की और व्यापारियों को लूटा
    adminBy adminOctober 23, 2022No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    सिमडेगा। सिमडेगा जिले के कोलेबिरा सप्ताहिक बाजार में पांच हथियारबंद अपराधियों ने रविवार को दिनदहाड़े चार व्यवसायियों से लगभग 110,000 रुपये नकद और चार मोबाइल लूट लिये। यह घटना दोपहर करीब डेढ़ बजे की है। इधर अपराधियों ने झड़प के दौरान व्यवसायी सह सांसद प्रतिनिधि रणधीर कुमार को रिवाल्वर के बट से मार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया।

    साप्ताहिक हाट में दोपहर डेढ़ बजे हुई घटना
    जानकारी के अनुसार, रविवार को कोलेबिरा में लगनेवाली साप्ताहिक हाट में लगभग डेढ़ बजे के आसपास रणधीर कुमार और गौरी प्रसाद सिंह बाजार में महुआ-डोरी की खरीदारी कर रहे थे। इसी दौरान दो मोटरसाइकिल पर पांच अपराधी आ धमके। अपराधियों के हाथ में हथियार देख कर रणधीर कुमार को आशंका हुई। उन्होंने वहां से भागने की कोशिश की। इसी बीच एक अपराधी ने हाथ में रिवाल्वर लेकर रणधीर कुमार को दौड़ कर पकड़ लिया। रणधीर और अपराधी के बीच हाथापाई हुई। अपराधी ने रिवाल्वर की बट से रणधीर कुमार के सिर पर वार कर दिया।

    भागते समय अपराधियों ने कई लोगों को लूटा
    वहीं, बाकी अपराधियों ने रणधीर कुमार के साथी गौरी प्रसाद सिंह को हथियार दिखा कर थैले में रखे लगभग 65000 रुपये एवं मोबाइल लूट लिये। पैसा लेकर पांचों अपराधी दो मोटरसाइकिल से बरवाडीह गांव की ओर भागने लगे। इसी बीच कुछ दूरी पर कुंदन कुमार नामक व्यवसायी से भी हथियार के बल पर 25000 एवं मोबाइल लूट लिये। वहां से लूट की घटना को अंजाम देने के बाद पांचों अपराधी बरवाडीह गांव पहुंचे। अपराधियों ने रोड किनारे दुकान लगाने वाले बरवाडीह निवासी विष्णु दयाल साहू से 10000 एवं देवपति देवी से 10000 और मोबाइल लूट लिये।

    अपराधियों ने हवाई फायरिंग कर लोगों को डराया
    इसके बाद डोमटोली की ओर हवाई फायरिंग करते हुए फरार हो गये। घटना के बाद रणधीर कुमार कोलेबिरा थाना पहुंचे। घटना के बारे में विस्तृत जानकारी थाना प्रभारी को दी। वहीं सूचना मिलते ही थाना प्रभारी ने दलबल के साथ अपराधियों का पीछा किया। मामले की छानबीन करते हुए उस इलाके में छापामारी की जा रही है। उधर, घायल रणधीर कुमार का प्राथमिक इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोलेबिरा में किया गया। विदित हो कि कुछ दिन पूर्व अपराधियों ने जलडेगा थाना क्षेत्र में लाह-महुआ कारोबारी को निशाना बनाया था।

    jharkhand latest news jharkhand news ranchi news top hindi news jharkhand
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleआदित्यपुर पुलिस के दुर्व्यवहार से तंग आकर दंपति ने की आत्महत्या
    Next Article झारखंड में धनतेरस पर हुआ 1370 करोड़ का कारोबार
    admin

      Related Posts

      झारखंड में प्रशासनिक फेरबदल: 88 अधिकारियों का तबादला, देवघर को मिली नई नगर आयुक्त

      June 17, 2026

      रांची में RSS कार्यालय पर पेट्रोल बम से हमला, CCTV में कैद हुई घटना

      June 17, 2026

      जमशेदपुर में हुई गोलीबारी की घटना में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत

      June 17, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • फलता थाने पर हमला करने वालों की संपत्ति होगी कुर्क: सुवेंदु अधिकारी
      • झारखंड में प्रशासनिक फेरबदल: 88 अधिकारियों का तबादला, देवघर को मिली नई नगर आयुक्त
      • कोलकाता के टोपसिया स्थित तृणमूल के अस्थायी पार्टी कार्यालय पर लगा ताला
      • रांची में RSS कार्यालय पर पेट्रोल बम से हमला, CCTV में कैद हुई घटना
      • जमशेदपुर में हुई गोलीबारी की घटना में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version