Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Tuesday, June 17
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Jharkhand Top News»डीएसपी से आइपीएस में प्रोन्नति पर अधिकारियों के कारण पेंच
    Jharkhand Top News

    डीएसपी से आइपीएस में प्रोन्नति पर अधिकारियों के कारण पेंच

    चार बैच के 24 डीएसपी को बनाना है आइपीएस | झारखंड से भेजी गयी सूची पर यूपीएससी ने उठाये सवाल
    adminBy adminOctober 18, 2022No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    अजय शर्मा
    रांची। झारखंड के 24 डीएसपी को अभी आइपीएस में प्रोन्नति के लिए थोड़ा और इंतजार करना होगा। अधिकारियों के कारण यह स्थिति उत्पन्न हुई है। प्रोन्नति के लिए जो सूची संघ लोक सेवा आयोग को भेजी गयी थी, उस पर यूपीएससी ने सवाल खड़ा कर दिया है। इस संबंध में आयोग ने राज्य के गृह सचिव राजीव अरुण एक्का को एक पत्र भेजते हुए उसका जवाब भी मांगा है। इसमें कहा गया है कि सूची में शामिल कई अधिकारियों के एसीआर आधे-अधूरे हैं, तो कई पर केस हैं। कई के फॉर्म गलत तरीके से भरे गये हैं। झारखंड एकमात्र ऐसा राज्य है, जहां इस तरह बगैर पत्र के अनुशंसा भेज दी जाती है।

    क्या है मामला
    झारखंड में तैनात डीएसपी स्तर के अधिकारियों को आइपीएस में प्रोन्नति दी जानी है। इसमें 2017 में नौ, 2018 में चार, 2019 में पांच और 2020 में छह अधिकारी शामिल हैं। इस तरह कुल 24 डीएसपी आइपीएस बनेंगे।
    क्या लिखा है यूपीएससी ने
    यूपीएससी ने गृह सचिव को लिखा है कि प्रोन्नति के लिए जो सूची भेजी गयी है, उसमें जिनकी सेवा नियमित नहीं हुई है, उनके भी नाम हैं। इसमें शिवेंद्र, राधा प्रेम किशोर और मुकेश कुमार महतो शामिल हैं। हालांकि इनके साथ जो बर्खास्त हुए थे, उनमें से छह अधिकारियों को नियमित कर दिया गया है और उनके नाम छोड़ दिये गये हैं। इसके लिए डीएसपी स्तर के अधिकारी दोषी नहीं हैं। यह दोष सीनियर अधिकारियों पर जा सकता है। अधिकारियों पर सीबीआइ ने मुकदमा कर रखा है। कई अधिकारियों के वार्षिक गोपनीय रिपोर्ट (एसीआर) अपूर्ण हैं। इसके साथ ही सूची भेजने के क्रम में कुछ तथ्य छिपा दिये गये हैं। उदाहरण के लिए मजहरुल होदा पर क्रिमिनल केस है, वहीं दीपक कुमार पांडेय को वर्ष 2014-15 में, अजय कुमार को वर्ष 2015-16 में और पीतांबर सिंह को वर्ष 2015-16 में जो ग्रेडिंग मिली, वह औसत है। सैयद अनवर रिजवी, विकास कुमार पांडेय, विजय आशीष कुजूर के एसीआर सही ढंग से नहीं भेजे गये हैं। सूची में शामिल दीपक कुमार, राज कुमार मेहता, शंभू कुमार सिंह, दीपक कुमार पांडेय और रोशन गुड़िया के बारे में भी भी टिप्पणी की गयी है।

    jharkhand latest news jharkhand news ranchi news top hindi news jharkhand
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleबाबूलाल, दीपक प्रकाश और रघुवर ने हेमंत सरकार को घेरा
    Next Article प्रदेश भाजपा ने रचा इतिहास, पांच हजार से अधिक पंचायत प्रतिनिधियों को किया सम्मानित
    admin

      Related Posts

      डीजीपी अनुराग गुप्ता अब न अखिल भारतीय सेवा में हैं, ना सस्पेंड हो सकते हैं : बाबूलाल मरांडी

      June 16, 2025

      भाजपा के टॉर्चर से बांग्ला बोलना सीख गया : इरफान

      June 16, 2025

      राजभवन के समक्ष 108 एंबुलेंस के कर्मी 28 को देंगे धरना

      June 16, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • प्रधानमंत्री मोदी को साइप्रस का सर्वोच्च नागरिक सम्मान
      • डीजीपी अनुराग गुप्ता अब न अखिल भारतीय सेवा में हैं, ना सस्पेंड हो सकते हैं : बाबूलाल मरांडी
      • भाजपा के टॉर्चर से बांग्ला बोलना सीख गया : इरफान
      • राजभवन के समक्ष 108 एंबुलेंस के कर्मी 28 को देंगे धरना
      • झारखंड में 19 तक मानसून के पहुंचने की उम्मीद, 21 तक होगी बारिश
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version