रांची। नेशनल शूटर, प्रशिक्षक और पुलिस विभाग में आरक्षी के पद पर कार्यरत विभूति प्रसाद सिंह का इलाज के दौरान मेदांता गुरुग्राम में निधन हो गया है। गौरतलब है कि 11 अक्टूबर को खेलगांव थाना क्षेत्र अंतर्गत खेलगांव चौक में सड़क दुर्घटना में वह गंभीर रूप से घायल हो गये थे। आनन फानन में इलाज के लिए रांची के मेडिका हॉस्पिटल में भर्ती किया गया था, जहां से बेहतर उपचार के लिए उन्हें एयर लिफ्ट कर मेदांता ले जाया गया था।

11 अक्टूबर को सड़क दुर्घटना में हुए थे घायल
11 अक्टूबर की रात को आसनसोल में संपन्न शूटिंग प्रतियोगिता के बाद विभूति रांची लौट रहे थे। उसी दौरान खेलगांव चौक पर विपरीत दिशा से आ रही बिहार राज्य परिवहन निगम की बस ने जोरदार टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में वह गंभीर रूप से घायल हुए थे।

20 अक्टूबर को किया गया था एयर लिफ्ट
विभूति प्रसाद सिंह को बेहतर इलाज के लिए 20 अक्टूबर को एयर लिफ्ट कर मेदांता गुरुग्राम ले जाया गया था। उससे पहले झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने 17 अक्टूबर को मेडिका अस्पताल पहुंच कर घायल विभूति का हालचाल लिया था। इस दौरान उन्होंने आरक्षी के परिजनों को इलाज के खर्च में हरसंभव मदद का भरोसा दिया था।

पुलिस मुख्यालय में शोकसभा
विभूति प्रसाद के निधन से विशेष शाखा के कर्मियों में शोक की लहर है। पुलिस मुख्यालय में संध्या 4:00 बजे दिवंगत आत्मा की शांति को लेकर शोकसभा आयोजित की गयी।

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version