Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, June 7
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Jharkhand Top News»मुफ्त में सिगरेट पीकर रौब झाड़नेवाले पुलिसकर्मी को दुकानदारों ने पीटा
    Jharkhand Top News

    मुफ्त में सिगरेट पीकर रौब झाड़नेवाले पुलिसकर्मी को दुकानदारों ने पीटा

    adminBy adminOctober 21, 2022No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    गोड्डा। खाकी वाले की दबंगई के किस्से आपने सुने और देखे होंगे, लेकिन कभी-कभी इन खाकी वदीर्वालों का यह अंदाज इतना भारी पड़ जाता है कि लेने के देने पड़ जाते हैं। कुछ ऐसा ही वाकया गुरुवार की देर शाम कारगिल चौक के समीप देखने को मिला। सरेआम बाजार के दुकानदारों ने नशे में धुत पुलिसवालों की पिटाई कर दी। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि एक पुलिस वाला प्रतिदिन कारगिल चौक के समीप स्थित पान की दुकान से सिगरेट लेकर पिया करता था। रुपये देने की बारी आती तो पुलिस का रौब दिखा कर चलते बनता था। गुरुवार की शाम यह पुलिसकर्मी नशे की हालत में था। दुकानदार को बेवजह रौब दिखा कर उलझ गया था। दुकानदार जब रुपये के लिए भड़का तो आसपास के दुकानदारों ने भी पुलिसकर्मी की जम कर पिटाई कर दी। यही नहीं, आसपास पुलिसकर्मी के सलीके से नाराज लोगों ने भी अपना हाथ धो लिया। इस बीच नगर थाने की गश्ती वाहन वहां आ पहुंची। गश्ती पुलिस ने लोगों को शांत कराने की कोशिश की, जिसे देख फिर नशा में धुत पुलिसकर्मी ने अपना रौब दिखाना शुरू कर दिया। इसके बाद गश्ती वाहन की पुलिस ने उक्त पुलिसकर्मी को अपने वाहन में बैठा लिया, फिर भी वह दुकानदार सहित अन्य को गाली गलौज करता रहा। गाली गलौज से दुकानदार फिर भड़क गए और गाड़ी में बैठे उस पुलिसकर्मी को सभी ने हाथ पांव से अच्छी तरह मरम्मत कर दी। मौके की नजाकत को देखते गश्ती पुलिस दल उसे लेकर नगर थाने की ओर रवाना हो गयी।

    jharkhand latest news jharkhand news ranchi news top hindi news jharkhand
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Article28 को पूरे राज्य के मुख्यालय में हवन करेंगे हड़ताल पर बैठे राजस्व कर्मी
    Next Article झारखंड प्रशासनिक सेवा के 40 अधिकारियों को मिली प्रोन्नति
    admin

      Related Posts

      प्रधानमंत्री ने चिनाब रेलवे पुल का किया उद्घाटन, वंदेभारत ट्रेन को दिखाई हरी झंडी

      June 6, 2025

      मुख्यमंत्री ने गुपचुप कर दिया फ्लाईओवर का उद्घाटन, ठगा महसूस कर रहा आदिवासी समाज : बाबूलाल

      June 6, 2025

      अलकतरा फैक्ट्री में विस्फोट से गैस रिसाव से कई लोग बीमार, सड़क जाम

      June 6, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • प्रधानमंत्री ने चिनाब रेलवे पुल का किया उद्घाटन, वंदेभारत ट्रेन को दिखाई हरी झंडी
      • मुख्यमंत्री ने गुपचुप कर दिया फ्लाईओवर का उद्घाटन, ठगा महसूस कर रहा आदिवासी समाज : बाबूलाल
      • अलकतरा फैक्ट्री में विस्फोट से गैस रिसाव से कई लोग बीमार, सड़क जाम
      • लाभार्थियों के खातों में ट्रांसफर की गयी मंईयां सम्मान योजना की राशि
      • लैंड स्कैम : अमित अग्रवाल ने सुप्रीम कोर्ट से मांगी बेल
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version