Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, June 20
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Jharkhand Top News»राज्य में बनेगा खेल का माहौल, पंचायत स्तर तक होंगी प्रतियोगिताएं: हेमंत सोरेन
    Jharkhand Top News

    राज्य में बनेगा खेल का माहौल, पंचायत स्तर तक होंगी प्रतियोगिताएं: हेमंत सोरेन

    मुख्यमंत्री से अंडर-17 फीफा वर्ल्ड कप में भारतीय फुटबॉल टीम का प्रतिनिधित्व करने वाली झारखंड की खिलाड़ियों ने की मुलाकात
    adminBy adminOctober 20, 2022No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    आजाद सिपाही संवाददाता
    रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि राज्य में खेल का माहौल बने, इसलिए पंचायत, प्रखंड, जिला और राज्य स्तर पर खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जायेगा। इसके अलावा गांव और पंचायतों में खेल के मैदान और प्रखंड स्तर पर स्टेडियम बनाये जा रहे हैं। हमारा प्रयास है कि यहां की खेल प्रतिभाओं को इन प्रतियोगिताओं के माध्यम से सामने लायें और उन्हें प्रशिक्षण समेत अन्य सुविधाएं देकर बेहतर खिलाड़ी बना सकें। मुख्यमंत्री गुरुवार को अंडर-17 फीफा वर्ल्ड कप में भारतीय फुटबॉल टीम का प्रतिनिधित्व करने वाली झारखंड की खिलाड़ियों से मुलाकात के दौरान बोल रहे थे।

    खेल पर सरकार का विशेष फोकस:
    मुख्यमंत्री ने कहा कि खेल और खिलाड़ियों के विकास पर सरकार का विशेष फोकस है। खेल को आगे बढ़ाने का हमने संकल्प ले रखा है। इस दिशा में खेल नीति बना ली गयी है। वहीं, कई खिलाड़ियों की भी सीधी नियुक्ति हो चुकी है। आने वाले दिनों में खिलाड़ियों को और भी कई खेल सुविधाएं उपलब्ध करायी लायेंगी, ताकि वे अपने-अपने खेलों में बेहतर प्रदर्शन कर राज्य और देश को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विशेष पहचान दिला सकें।

    पढ़ाई की व्यवस्था होगी सुनिश्चित:
    हेमंत ने कहा कि खेल के क्षेत्र में उभर रहे प्रतिभावान बच्चे -बच्चियों के पढ़ाई की व्यवस्था सुनिश्चित करने की दिशा में सरकार तेजी से काम कर रही है। उन्होंने इन खिलाड़ियों से कहा कि आप बेफिक्र होकर अपने खेल पर ध्यान दें। आपके बेहतर प्रशिक्षण के साथ सभी खेल सुविधाएं उपलब्ध करायी जायेगी।

    खिलाड़ियों को दी बधाई, किया स्वागत:
    अंडर-17 फीफा वर्ल्ड कप में भारतीय फुटबॉल टीम का प्रतिनिधित्व करने वाली झारखंड की खिलाड़ी अस्टम उरांव, नीतू लिंडा, अंजली मुंडा, अनिता कुमारी, पूर्णिमा कुमारी और सुधा अंकिता तिर्की ने मुख्यमंत्री से मुलाकात की। खिलाड़ियों ने प्रशिक्षण और तैयारियों को लेकर सरकार द्वारा मिले सहयोग के लिए मुख्यमंत्री को धन्यवाद दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि फीफा वर्ल्ड कप में आपने देश का प्रतिनिधित्व कर राज्य का नाम रोशन किया है। आप सभी खिलाड़ियों पर हम सभी को नाज है। मुख्यमंत्री ने खिलाड़ियों की हौसला अफजाई करते हुए भविष्य में राज्य और देश के लिए और भी बेहतर प्रदर्शन करने के लिए शुभकामनाएं दीं। इस मौके पर उन्होंने सभी खिलाड़ियों को सम्मानित किया।

    खिलाड़ियों ने अपने अनुभवों को साझा किया:
    इस मौके पर खिलाड़ियों ने फीफा वर्ल्ड कप के अपने अनुभवों को मुख्यमंत्री के साथ साझा किया। उन्होंने बताया कि विभिन्न देशों के खिलाड़ियों के साथ खेलने का मौका मिला। उनसे हम सभी को काफी कुछ सीखने का मौका मिला। इससे हमें निश्चित तौर पर हमारा परफॉर्मेंस बेहतर होगा। इस मौके पर मुख्यमंत्री के सचिव विनय कुमार चौबे, खेल सचिव मनोज कुमार, खेल निदेशक सरोजिनी लकड़ा, फुटबॉल कोच आनंद प्रसाद गोप और सोनी कुमारी मौजूद थीं।

    jharkhand latest news jharkhand news ranchi news top hindi news jharkhand
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleझाररखंड सरकार का बड़ा ऐलान : इलेक्ट्रिक कार खरीदने पर 1.50 लाख की छूट, दोपहिया वाहन पर 10 हजार की राहत
    Next Article ओबीसी आरक्षण के बगैर निकाय चुनाव कराने पर भाजपा का महाधरना, कहा- वादाखिलाफी कर रही सरकार
    admin

      Related Posts

      झारखंड शराब घोटाला: छत्तीसगढ़ के कारोबारी सिद्धार्थ सिंघानिया को एसीबी ने किया गिरफ्तार

      June 19, 2025

      रांची और पटना में नीट पेपर लीक मामले में इडी की छापेमारी

      June 19, 2025

      जलजमाव से रेल यातायात प्रभावित, कई ट्रेनें रद्द और मार्ग परिवर्तित

      June 19, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • अहमदाबाद विमान दुर्घटना: डेटा रिकवरी के लिए ब्लैक बॉक्स अमेरिका भेजा जाएगा
      • प्रधानमंत्री मोदी तीन देशों की सफल यात्रा के बाद स्वदेश लौटे
      • जेंडर बजट केवल आंकड़े नहीं, विकास का दृष्टिकोण: अन्नपूर्णा देवी
      • रूस ने यूक्रेन के 81 यूएवी रोके या मार गिराए
      • राष्ट्रपति ट्रंप ईरान पर हमले को तैयार, अंतिम निर्णय बाकी, अमेरिकी मीडिया का दावा
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version