Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, June 9
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»बिहार जातिगत जनगणना रिपोर्ट सार्वजनिक किए जाने पर भाजपा हमलावर
    Breaking News

    बिहार जातिगत जनगणना रिपोर्ट सार्वजनिक किए जाने पर भाजपा हमलावर

    azad sipahiBy azad sipahiOctober 2, 2023Updated:October 2, 2023No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली। बिहार में जातिगत जनगणना रिपोर्ट दो अक्टूबर को जारी कर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव सामाजिक न्याय का दावा कर रहे हैं जबकि मुख्य विपक्षी पार्टी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) रिपोर्ट कार्ड में खामियां बताकर हमलावर हो गई है। भाजपा नीतीश कुमार और लालू प्रसाद यादव के कार्यकाल के दौरान सामाजिक न्याय की दिशा में कितना कार्य हुआ और दोनों के सुशासन का ब्यौरा मांग रही है।

    वहीं, केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने मीडिया में प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यह बिहार की गरीब जनता में भ्रम फैलाने के सिवा कुछ नहीं है। नीतीश कुमार के 15 साल और लालू यादव के 18 साल के कार्यकाल का रिपोर्ट कार्ड देना चाहिए था कि उन्होंने अपने कार्यकाल में गरीबों का कितना उद्धार किया, कितने लोगों को नौकरी दी।

    बिहार भाजपा प्रमुख सम्राट चौधरी ने कहा है कि जारी किए गए जाति सर्वेक्षण के लिए इस्तेमाल किए गए तंत्र पर भी भाजपा गौर करेगी। उन्होंने कहा कि जब जाति सर्वेक्षण किया था, तब सर्वेक्षण में समुदायों की वृद्धि और गिरावट के वित्तीय और सामाजिक डेटा को भी शामिल किया जाना चाहिए लेकिन ऐसा नहीं दिख रहा है।

    बिहार में नेता प्रतिपक्ष विजय सिन्हा ने कहा है कि रिपोर्ट में कुछ नयापन नहीं है लेकिन इसे चमत्कार बताया जा रहा है। गणना की सच्चाई क्या है और बिहार का कितना कल्याण और उत्थान हुआ, यह देखना शेष है। उन्होंने कहा कि इनके पास ना विजन, ना नीति और ना ही नीयत है। चुनाव के समय अब यह कौन-सा चमत्कार करेंगे यह हर समाज के लोग समझते हैं।

    भाजपा सांसद सुशील कुमार मोदी ने कहा है कि जब भाजपा बिहार सरकार का हिस्सा थी, उस सरकार ने ही बिहार में जाति आधारित सर्वे कराने का फैसला लिया था। आज बिहार सरकार ने डेटा सार्वजनिक किया है। उन्होंने कहा है कि भाजपा डेटा का विश्लेषण कर रही है। विश्लेषण के बाद ही हम इस पर कोई टिप्पणी करेंगे।

    भाजपा सांसद निशिकांत दूबे ने कहा कि नीतीश कुमार ने बिहार में जातिगत जनगणना करा कर पिछड़े समाज के साथ अन्याय किया। आंकड़ों के अनुसार 18 प्रतिशत मुस्लिम आबादी है और मुस्लिम धर्म जाति को नहीं मानता, 22 प्रतिशत अनुसूचित जाति व जनजाति की आबादी है, तकरीबन 16 प्रतिशत सवर्ण जातियों की आबादी है, इस हिसाब से केवल 45 प्रतिशत पिछड़े वर्ग की आबादी है। मुसलमानों को पिछड़े वर्ग में शामिल कर मुस्लिम धर्म के सिद्धांतों की बलि दी जा रही है।

    जाति सर्वेक्षण रिपोर्ट पर यूपी सरकार के मंत्री संजय निषाद ने कहा है कि बिहार सरकार केवल अपने वोटों को विभाजित करने के लिए विभिन्न जातियों के बीच भ्रम पैदा करना चाहती है। इसलिए समय से पहले रिपोर्ट कार्ड जारी कर दिया।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleवंदे भारत ट्रेन को पलटाने की साजिश, पटरियों पर बिछाए गए थे पत्थर और सरिए
    Next Article राहुल गांधी ने दरबार साहिब में माथा टेका, झूठे बर्तन धोकर की सेवा
    azad sipahi

      Related Posts

      ठाणे में चलती लोकल ट्रेन से गिरकर 6 यात्रियों की मौत, सात घायल

      June 9, 2025

      हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल ने श्री महाकालेश्वर भगवान के दर्शन किए

      June 9, 2025

      पटना में कोरोना के आठ नए मरीज मिले

      June 9, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • भारत ने पिछले 11 वर्षों में विभिन्न क्षेत्रों में तेजी से परिवर्तन देखा: प्रधानमंत्री मोदी
      • ठाणे में चलती लोकल ट्रेन से गिरकर 6 यात्रियों की मौत, सात घायल
      • प्रधानमंत्री ने भगवान बिरसा मुंडा को उनके बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि दी
      • हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल ने श्री महाकालेश्वर भगवान के दर्शन किए
      • ‘हाउसफुलृ-5’ ने तीसरे दिन भी की जबरदस्त कमाई, तीन दिनों का कलेक्शन 87 करोड़
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version