Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Wednesday, May 14
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»राज्य»छत्तीसगढ़»छग विस चुनाव: कांग्रेस के तीन बागी उम्मीदवारों से आलाकमान चिंतित, भाजपा में नही है बागी उम्मीदवार
    छत्तीसगढ़

    छग विस चुनाव: कांग्रेस के तीन बागी उम्मीदवारों से आलाकमान चिंतित, भाजपा में नही है बागी उम्मीदवार

    adminBy adminOctober 21, 2023No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    जगदलपुर,  । बस्तर संभाग के सभी 12 विधानसभा क्षेत्र कांग्रेस के कब्जे में हैै, वहीं इसके विपरीत कांग्रेस के बागी उम्मीदवारों के द्वारा मजबूती के साथ जगदलपुर, दंतेवाड़ा एवं अंतागढ़ विधानसभा में नामांकन दाखिले से कांग्रेस में तीन विधानसभा क्षेत्रों से गुटबाजी खुलकर सामने आ गई है। इसे लेकर कांग्रेस आलाकमान चिंतित है।

    उक्त तीनों कांग्रेस के बागी उम्मीदवार जिस विश्वास के साथ मैदान में ताल ठोक रहे हैं, इससे कांग्रेस को इसका सीधा नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है। वहीं दूसरी ओर भाजपा से बस्तर संभाग के सभी 12 विधानसभा क्षेत्र में एक भी बागी उम्मीदवार के नही उतरने से इसका लाभ भाजपा को होगा।

    जगदलपुर विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के जाने-माने कार्यकर्ता टीवी रवी ने जगदलपुर विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ने के लिए अपना नामांकन दाखिल किया है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के जगदलपुर प्रवास के दौरान उन्होंने टीवी रवी को बुलवाया था और बंद कमरे में बातचीत हुई पर अभी इसका स्पष्ट नतीजा नहीं निकला है।

    वहीं दंतेवाड़ा विधानसभा में कांग्रेस में अंतरकलह खुलकर सामने आ रहा है। कांग्रेस से बागी अमुलकर नाग ने नामांकन के अंतिम दिन नामांकन पत्र दाखिल किया है। उन्होंने मीडिया से रूबरू होते हुए कहा कि कांग्रेस में हमेशा एक ही परिवार को तवज्जो दी जा रही है। जमीनी स्तर के कार्यकर्ताओं की लगतार उपेक्षा की जा रही है। एक विशेष परिवार को ही पार्टी तरजीह दे रही है। लोकतंत्र में सभी नागरिकों को चुनाव लडने का अधिकार है, उसी अधिकार के तहत मैने भी नामांकन भरा है।अमुलकर नाग ने कहा कि कांग्रेस से कोई दिक्कत नहीं है। दंतेवाड़ा जिले में लगातार भ्रष्टाचार हावी है, उस भ्रष्टाचार पर नकेल कसती नजर नही आ रही है। तमाम सारे मुद्दे है उन मुद्दों को लेकर जनता के बीच में जायेंगे और वोट मांगेंगे, जनता जरूर आशीर्वाद देगी। इधर सोनी सोरी ने भी अमुलकर नाग का खुला समर्थन करते हुए कहा अमुलकर नाग विधानसभा में लड़ रहे जितने भी प्रत्याशी है, उनसे बेहतर विकल्प है। सौम्य सरल चेहरा है, जनता के बीच में रहने वाला है।अमूलकर नाग जरूर विजयी होगा।

    कांकेर जिले के अंतगाढ़ विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक अनुप नाग ने भी निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में नामांकन दाखिल किया और इनके साथ ब्लाक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष भी साथ रहे। भारी भीड़ के साथ रैली निकालकर इन्होंने नामांकन दाखिल किया। अनुप नाग ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के द्वारा उन्हें मना लेने के दावे के सवाल पर कहा कि वे भूपेश का सम्मान करते हैं, लेकिन अब वे नाम वापस नहीं लेंगे क्योंकि क्षेत्र की जनता ने मुझे मैदान में उतारा है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleनक्सलियों का गढ़ कहे जाने वाला बूढ़ा पहाड़ की बदल रही फिजा: पलामू आईजी
    Next Article बिहार में उद्योग को प्रोत्साहित करने के लिए कई कदम उठाए गए: मुख्यमंत्री
    admin

      Related Posts

      छत्तीसगढ़ के 3,00,767 पात्र हितग्राहियों को प्रधानमंत्री आवास की स्वीकृति : शिवराज सिंह

      May 13, 2025

      छत्तीसगढ़ के गरियाबंद में मारे गए हार्डकोर नक्सली की हुई शिनाख्त

      May 3, 2025

      छत्तीसगढ़ में फोर्स ने 8 नक्सलियों को मार गिराया:एक जवान शहीद, 2 घायल

      June 15, 2024
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • केंद्र से अब झारखंड की एक-एक पाई के लिए आंदोलन करना होगा : सुप्रियो
      • शिक्षा, स्वास्थ्य और व्यक्तित्व विकास में यूनिसेफ को पूरा सहयोग करेगी सरकार: मुख्यमंत्री
      • सैनिकों के सम्मान में भाजपा ने निकाली तिरंगा यात्रा
      • सेना प्रमुखों ने राष्ट्रपति से मुलाकात कर ऑपरेशन सिंदूर की दी जानकारी
      • सीएम और बाबूलाल ने जस्टिस बीआर गवई को बधाई दी
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version