Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, June 13
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»मुख्यमंत्री धामी ने नैनीताल में बच्चों के साथ खेला क्रिकेट, पर्यावरण मित्रों की समस्याएं भी जानीं
    Breaking News

    मुख्यमंत्री धामी ने नैनीताल में बच्चों के साथ खेला क्रिकेट, पर्यावरण मित्रों की समस्याएं भी जानीं

    azad sipahiBy azad sipahiOctober 24, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    नैनीताल। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी कहीं भी जाते हैं तो अपनी सुबह की सैर की दिनचर्या नहीं बदलते। उनकी सुबह की सैर की फोटो-वीडियो आती रही हैं। अब मंगलवार सुबह वह नैनीताल में ठंडी सड़क से लेकर नयना देवी मंदिर तक सुबह की सैर पर निकलते हुए आम लोगों के बीच दिखे। इस दौरान वह नगर के ऐतिहासिक डीएसए-फ्लैट्स खेल मैदान पहुंचे, जहां उन्होंने बच्चों के साथ कुछ देर क्रिकेट खेला।

    इस दौरान क्रिकेट प्रेमियों ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से नैनीताल के खेल मैदान की स्थिति को दुरुस्त करने और नैनीताल में खेल सुविधाओं को बढ़ाने का प्रस्ताव रखा। इस पर हामी भरते हुए मुख्यमंत्री ने कहा उनके पास खेलों की स्थिति को सुधारने के लिए प्रस्ताव आया है। इस पर अमल किया जायेगा।

    इसके बाद मुख्यमंत्री नैनी झील किनारे पहुंचे जहां उन्होंने चाय की चुस्कियों का आनंद लेते हुए स्थानीय लोगों से बातचीत की और नैनीताल के हालातों पर चर्चा की। साथ ही सरकार द्वारा किए जा रहे कार्यों पर भी चर्चा करते हुए नैनीताल के लिए बेहतर काम किए जाने का सुझाव मांगा। नैनी झील किनारे और सार्वजनिक स्थान पर साफ-सफाई कर रहे पर्यावरण मित्रों से मुलाकात कर उनका हाल-चाल और उनकी समस्याओं को जानते हुए उनका मनोबल भी बढ़ाया। पर्यावरण मित्रों के एक शिष्टमंडल ने मुख्यमंत्री से नैनीताल क्लब के गेट पर भी मुलाकात की। इसके बाद मुख्यमंत्री ने कर्मचारियों को उनकी सभी समस्याओं के जल्द से जल्द निस्तारण का आश्वासन दिया।

    इस दौरान नैनी झील किनारे एक फड़ पर चाय के ठेले पर समोसे के साथ चाय की चुस्की लेने के दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की मुलाकात काशीपुर के कुछ पर्यटकों और उनके बच्चों से हुई। मुख्यमंत्री ने उनसे नैनीताल शहर में मिली पर्यटन सुविधाओं के बारे में बातचीत की और स्वयं पर्यटकों के चाय और नाश्ते के पैसे भी दिये। मुख्यमंत्री ने कहा कि देवतुल्य जनता की आशाओं और आकांक्षाओं पर शत् प्रतिशत खरा उतरना हमारी सरकार की प्राथमिकता है। सरकार की योजनाओं का लाभ सभी पात्र लोगों को पूरी पारदर्शिता के साथ मिले इसके लिए सरकार कृत संकल्प है। इसके लिए कमिश्नरों और जिलाधिकारियों को नियमित योजनाओं की मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए जा रहे हैं। लौटते हुए मुख्यमंत्री उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति विपिन सांघी से भी मिले।

    इस दौरान मंडी परिषद के अध्यक्ष डॉ. अनिल कपूर ‘डब्बू’, भाजपा जिला अध्यक्ष प्रताप बिष्ट, मंडल अध्यक्ष आनंद बिष्ट, भावना साह व दया किशन पोखरिया सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleबॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत दिल्ली के लाल किला मैदान में करेंगी रावण दहन
    Next Article जन्मदिन पर अभिनेत्री मलायका ने बताई अपनी सही उम्र
    azad sipahi

      Related Posts

      एयर इंडिया विमान हादसा: टाटा ग्रुप ने मृतकों के परिजनों के लिए एक-एक करोड़ रुपये की घोषणा की

      June 12, 2025

      मनिहारी में मां जानकी धाम की स्थापना के लिए तैयारियां जोरों पर

      June 12, 2025

      मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने लालू प्रसाद यादव को जन्मदिन की दी बधाई

      June 11, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • एयर इंडिया विमान हादसा: टाटा ग्रुप ने मृतकों के परिजनों के लिए एक-एक करोड़ रुपये की घोषणा की
      • अहमदाबाद में विमान दुर्घटना पर जमाअत-ए-इस्लामी हिंद ने दुख व्यक्त किया
      • हमदाबाद से लंदन जा रहा विमान दुर्घटनाग्रस्त, इमारत पर गिरने से भारी तबाही
      • मोदी सरकार ने प्रौद्योगिकी के इस्तेमाल को लोकतांत्रिक बनाया: अमित शाह
      • बांग्लादेश में रबींद्र नाथ टैगोर के पैतृक घर पर तोड़फोड़, भाजपा ने की घटना की निंदा
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version